पठानकोट 10 दिसंबर (ब्यूरो) : आप वरिष्ठ विभूति शर्मा को पार्टी की ओर से 2022 का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान एवं पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। टिकट की घोषणा होते ही विभूति शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों का कहना है कि विभूति शर्मा पार्टी के मजबूत नेता है और सभी के हरमन प्यारे नेता है। वे काम में विश्वास रखने वाले नेता हैं। समर्थकों ने कहा कि विभूति शर्मा हल्का पठानकोट से भारी मतों से जीत हासिल कर यह सीट आम आदमी पार्टी की झोली में डालकर पार्टी को मजबूत करेंगे। विभूति शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो उन पर भरोसा करके उन्हें पठानकोट हलके से विधायक चुनाव में मैदान में उतरने के लिए टिकट सौंपी है उसके लिए वह पार्टी हाईकमान का दिल से धन्यवाद करते है और पार्टी की पूरी ईमानदारी व तनदेही से दिन रात सेवा करेंगे। पार्टी के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ कर पठानकोट हलके वह इसके साथ लगते क्षेत्रों आम आदमी पार्टी को मजबूत करेंगे।
हलका पठानकोट से आम आदमी पार्टी की विभूति शर्मा को मिली टिकट
- Post published:December 10, 2021
You Might Also Like
ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ..ਰਾਧਾ ਅਸ਼ਟਮੀ ਦੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੌਕੇ ਤੇ ਭਜਨ ਸੰਕੀਰਤਨ ਤੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਲੰਗਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ
73 ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਹੋਇਆ ਬਦਲੀਆਂ, ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਲਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਹੋਣਗੇ ਹੁਣ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਦੇਖੋ ਲਿਸਟ
ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸੁਚਾਰੂ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ 63 ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰਡੀ ਸੀ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪ ਕੇ ਕੀਤਾ ਸਨਮਾਨਿਤ
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਵਲੋਂ ਸਿੰਥੈਟਿਕ ਡੋਰ ਵੇਚਣ, ਸਟੋਰ ਕਰਨ ਤੇ ਖਰੀਦਣ ’ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ







