फगवाड़ा (लाली दादर )
भारत की संप्रभुता को चुनौती देने की कोशिश न करें देश विरोधी ताकतें : गुरदीप सैनी
* श्री हनुमानगढ़ी में फहराया राष्ट्रीय तिरंगा
27 जनवरी : शिव सेना (बाल ठाकरे) की ओर से देश का 74वां गणतंत्र दिवस श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मन्दिर कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा ने तिरंगा लहराने की रस्म निभाई। तत्पश्चात राष्ट्रीय गान जन-गण-मन गाया गया। समारोह में विशेष तौर पर उपस्थित हुए शिव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी एवं राजिन्द्र बिल्ला ने सभी को गणतंत्र दिवस तथा बसंत पंचमी उत्सव की शुभकामनाएं दी। गुरदीप सैनी ने भारत की आजादी के लिए प्राणों की आहूति देने वाले देश भक्त शूरवीरों को नमन करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की अग्रणी सामरिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान कायम कर चुका है और चीन जैसे चालबाज दुश्मनों को भी मूंह तोड़ जवाब देने की ताकत रखता है। उन्होंने पाकिस्तान और विदेश में बैठे खालिस्तानी गुरपतवंत पन्नु जैसे लोगों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि दीवालिया होने की कागार पर खड़े धुर्त पड़ोसी के पीछे लग कर भारत को चुनौती देने की कोशिश कर रही ताकतें अपनी हरकतों से बाज आएं क्योंकि देश को भीतर और बाहर से कमजोर करने की हर कोशिश का मूंह तोड़ जवाब देने के लिए शिव सेना सहित हर देश भक्त नागरिक सिर धड़ की बाजी लगाने को तैयार है। इस दौरान सिटी प्रधान रमन शर्मा ने भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सेना तथा पुलिस के वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने समूह शिव सैनिकों से अपना जीवन देश की तरक्की, खुशहाली और भाईचारे की मजबूती में लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वश्री शाम लाल गुप्ता, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा (नीटा), डैनी धीर, विनोद गुप्ता, बब्बू चोपड़ा, दिनेश बांसल, नरिन्द्र निंदी, पुनीत, अमित, माणिक चंद, लिप्पी, मनदीप, विक्की, राहुल, हैरी, युवराज, जशन, हिमांशु, बलदीप, युवराज धीर, करण, अभी, साहिल, बोबी, प्रेम इत्यादि उपस्थित थे।
तस्वीर सहित।








