विधायक फतेह बाजवा का किया भाजपा में स्वागत्
बटाला, (अविनाश शर्मा, सुनील चंगा ) शर्मा )-भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यादविंदर सिंह बुट्टर की ओर से कादियां के विधायक फतेहजंग सिहं बाजवा का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत् किया गया। इस मौका पर भाजपा नेता यादविंदर सिंह बुट्टर ने पत्रकारों से बातचीत दौरान कहा कि ७० साल देश पर राज करने वाली कांग्रेस का ग्राफ दिन प्रति दिन प्रदेश में गिर रहा है। भाजपा नेता यादविंदर सिंह बुट्टर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरिन्दर मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर बहुत सारी पार्टियों के सीनियर नेता भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं। यादविंदर सिंह बुट्टर ने कहा कि देश क प्रधानमंत्री का लोहा विदेशी मुल्कों ने भी माना है ताकि दुनिया के सबसे लोक प्रिय नेताओं में शुमार नरिन्दर मोदी का नाम आता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है व आने वाले 2022 विधान सभा चुनाव में भाजपा जीत का नया इतिहास रचेगी।