पठानकोट / नरोट मैहरा (तरूण सन्होत्रा)
जय मां ज्वाला क्लब कथलौर द्वारा 14वां वार्षिक जागरण और भंडारा करवाया आयोजित
मुख्य मेहमान के तौर पर पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने की शिरकत
प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजन गुरदासपुर एंड पार्टी की ओर से किया गया महामाई की भेटों का गुणगान
7,अक्टूबर : भोआ हल्का के अधीन जय मां ज्वाला क्लब कथलौर की ओर से 14वां वार्षिक जागरण और भंडारा बड़ी ही धूमधाम से करवाया गया जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में पूर्व विधायक व हलका इंचार्ज जोगिंदर पाल विशेष रूप से उपस्थित हुए और ज्योति प्रज्वलित कर महामाई के चरणों में शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान गायक राजन गुरदासपुर एंड पार्टी की ओर से महामाई की भेंटों का गुणगान किया गया।जिसमें “मेला मैया दा””भोले दी बारात,कुंडला वाले सांवरिया आदि कई भेटें गा कर आए हुए श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस मौके क्लब सदस्यों की ओर से मुख्य मेहमान को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके लोगों को संबोधित करते हुए जोगेंद्र पाल ने कहा कि वह स्थान और वह गांव बहुत ही भाग्यशाली होता है यहां पर महामाई का जागरण होता है उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पूरे देश में नवरात्रों पर रामलीला का आयोजन किया गया ऐसे में कई जगहों पर महामाई के गुणगान के हेतु जागरण ओं का भी आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि हमारा देश गुरु और पीरो और देवी देवताओं की धरती है। जहां पर सभी जातियों के लोग आपसी प्यार और भाईचारे के तहत रहते हैं इसी भाईचारे को किसी भी प्रकार की कोई भी नजर ना लगे यही अरदास वह महा माई के चरणों में करते हैं हमारा देश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें जहां के लोगों में सद्भावना और समृद्धि लाए और खास तौर पर नौजवान पीढ़ी जो बुरी आदतों के अधीन होकर अपने भविष्य से भटक चुकी है उन्हें महामाई अपने चरणों में स्थान दे और उन्हें बुरी आदतों से निजात मिले।इस मौके पर राजेश्वर सिंह रजीव सिंह पवन शर्मा विनीत कुमार राजू महाजन रविंद्र सिंह सपना ठाकुर ललित शर्मा बब्बू शर्मा रीटा शर्मा किट्टू ठाकुर व समूह कमेटी सदस्य उपस्थित थे।








