गढ़शंकर (अशवनी शर्मा)
: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी के बेटा पटियाला के नाभा में स्थित पीपीएस स्कूल के हॉस्टल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सुचना गढ़शंकर में लोगों को मिली तो इलाक़े में हर ब्यक्ति के चिहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही थी। जैसे सुचना मिली कि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा मिल गया है तो गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी के पारिवारिक सदस्यों, समर्थकों व अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा सुख दिलमन सिंह सुबह करीब 4 बजे से लापता था। इस बारे में तब पता चला जब स्कूल में क्लास शुरू हुई और वह क्लास में नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और जिला पुलिस और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह को सूचित किया गया। बताया जा रहा है कि पुरे मामले की सूचना पटियाला पुलिस और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को दी गई।बच्चे को ढूंढने के लिए पटियाला के एस.एस.पी. नानक सिंह के अलावा कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। खुद विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रौड़ी भी स्कूल पहुंचे। पुलिस ने तुरंत सुख दिलमन सिंह की तलाश शुरू कर दी और करीब 10 घंटे बाद सुख दिलमन को पुलिस ने पीपीएस स्कूल के पास से बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया । सुख दिलमन सिंह के स्कूल से लापता होने के कारणों का अभी तक नहीं चला और न ही सबंधी डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी से संपर्क नहीं हो सका।उल्लेखनीय है कि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी का बेटा सुख दिलमन सिंह पीपीएस स्कूल नाभा में 10वीं का छात्र है। सुख दिलमन सिंह स्कूल के हॉस्टल में ही रहता था। हालांकि अभी तक इसके पीछे की वजह नहीं पता चल पाया गया है। लेकिन पीपीएस स्कूल राज्य के सबसे नामी स्कूलों में से एक है, मगर फिर भी बिना किसी रोक टोक के बच्चा स्कूल से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। इससे स्कूल प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा होता है।








