गुरदासपुर (अविनाश शर्मा )
अनिल की मृत्यु,रोजाना जिंदगी में कमी महसूस करवाएगी
ऑस्ट्रेलिया ब्राह्मण सभा सहित विभिन्न संगठनों ने जताया शोक,अनिल आदम के रूप में हमने एक हीरा खोया
23 दिसंबर : देश विदेशों में अपने समाज सेवी कार्यों की सेवा से प्रसिद्ध स्वर्गीय साहित्यकार अनिल आदम को धार्मिक समाजिक एवं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उनके परिवार के साथ अपने संवेदनाएं व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि अनिल आदम फिरोजपुर के सरकारी स्कूल में बतौर अध्यापक अपनी सेवाएं निभा रहे थे।
ऑस्ट्रेलिया ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्र मोहन शर्मा चेयरमैन एचपी भारद्वाज, जर्नलिस्ट एसोसिएशन रजिस्टर्ड पंजाब के प्रधान जोगिंदर अंगूराला प्रदेश उपाध्यक्ष बालकिशन कालिया (गुरदासपुर), प्रदेश उपाध्यक्ष गुरजिंदर सिंह माहल (अमृतसर), ग्लोबल सनातन सेवा सोसायटी के राष्ट्रीय प्रधान आजाद शर्मा, सुनहरा भारत के जिला प्रधान इशू रांचल, मानव सेवा संस्थान के प्रधान विजय प्रभाकर, श्री ब्राह्मण सभा बटाला के प्रधान राजेश शर्मा,नवतेज ह्यूमैनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक नवतेज सिंह गुगू वरिष्ठ पत्रकार एवं मोबाइल एसोसिएशन के बटाला प्रधान रिंकू चौधरी , वरिष्ठ भाजपा नेता अजय ऋषि, विनोद शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजिंदर कुमार, बिट्टी शर्मा सभी वक्ताओं ने अनिल आदम की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि अनिल आदम की मृत्यु समाज को पुरा ना होने वाला घाटा है। उन्होंने कहा कि अनिल ने सारी जिंदगी देश एवं समाज की सेवा की है।
पर्यावरण पर भी इन्होंने बहुत सेवा की है। उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा बोर्ड में उनकी कई कविताएं प्रकाशित हुई है जो कि रोजाना स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई भी जाती है।
सभी वक्ताओं ने कहा कि अनिल आदम रहती दुनिया तक याद रहेगा और लोगों के दिलों में जिंदा रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हर समाज के लोग उनके परिजनों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।








