Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शिव ज्योति मॉडल स्कूल खोजकीचकक मे एनुअल फंक्शन का हुआ आयोजन

शिव ज्योति मॉडल स्कूल खोजकीचकक मे एनुअल फंक्शन का हुआ आयोजन

पठानकोट / नरोट मैहरा(तरूण सन्होत्रा)

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व हल्का इंचार्ज जोगिंदर पाल ने की शिरकत

शिक्षा ही जिंदगी में आगे बढ़ने का मुख्य मार्ग – जोगिंदर पाल

27 नबंवर : भारत-पाक सीमा पर स्थित विधानसभा क्षेत्र भोआ के शिव ज्योति मॉडल स्कूल खोजकीचक में एनुअल फंक्शन को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल विवेक जगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में पूर्व विधायक व हल्का इंचार्ज जोगिंदर पाल और विशेष तौर पर ब्लॉक समिति मेंबर अंजू बाला, सीनियर कांग्रेसी नेता हर्ष शर्मा, उपस्थित हुए और कार्यक्रम के दौरान ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से सोलो डांस स्केट देशभक्ति से जुड़े नाटक और पंजाबी लोकनाथ गिद्दा व भंगड़ा पेश किया गया जिनको आए हुए मुख्य मेहमानों की ओर से खूब सराहा गया इस दौरान प्रिंसिपल विवेक जग्गी ने आए हुए मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल के प्रांगण में पहुंचे हर एक व्यक्ति का वह दिल की गहराइयों से स्वागत करते हैं और पिछले लंबे समय से भारत पाक सीमा पर स्थित क्षेत्र के नौजवानों को बेहतर शिक्षा देने के लिए उनका स्कूल की स्थापना की गई और यह स्कूल अब तक कई बच्चों को शिक्षा दे चुका है और भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए वचनबद्ध है।इस दौरान शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य मेहमान जोगिंदर पाल ने कहा कि मनुष्य जीवन बहुत ही अनमोल है जहां एक बच्चा अपने माता-पिता की परवरिश में बड़ा होता है वही स्कूल के अध्यापकों की ओर से उसे अच्छी तालीम दी जाती है ताकि वह भविष्य में एक संस्कार लेकर अपने भविष्य को उज्जवल कर सके।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र तरक्की का साधन है जिससे इंसान दुनिया का हर वह मुकाम हासिल कर सकता है जिसे वह हासिल करना चाहता हो।उन्होंने कहा कि जहां हमने बेहतर शिक्षा ग्रहण करनी है वही अपने कर्तव्य को भी भली-भांति परिचित होना जरूरी है क्योंकि माता-पिता और अपनों से बड़ों का आदर सत्कार करें जिससे उसके माता-पिता और स्कूल का नाम रोशन होता है,तो वहीं उन्होंने नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि वह बुरी आदतों से दूर रहकर अपने उज्जवल भविष्य की ओर ध्यान दें।इस दौरान स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर रजिंद्र मखनूं,सरदार लखा सिंह सरदार कुंदन सिंह सरपंच अर्जुन सिंह सरपंच बलवीर कुमार मदनलाल विक्की ठाकुर सरपंच निशा ठाकुर सुमित ठाकुर बाला प्रधान सुरजीत सिंह दविंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे।