पठानकोट/सुजानपुर (तरूण सन्होत्रा)
20 दिसंबर : लोक रक्षक सेना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाटिल के दिशा निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव मुकेश वर्मा के नेतृत्व में जिलाधीश पठानकोट श्री हरबीर सिंह से मिला।इस मौके उनके साथ स्टेट प्रभारी पवन भारद्वाज महासचिव जसबीर सिंह समरा तथा तरुण वर्मा भी मौजूद थे।इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधीश श्री हरबीर सिंह को दिए गए एक लिखित पत्र में आए दिन गौ माता के सड़कों पर छोड़े जाने तथा इसके चलते होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगवाने हेतु मांग पत्र सौंपा।इस पत्र में उन्होंने जिलाधीश से मांग की कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बनी गौशालाओं में गायों को ले जाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं तथा जिन क्षेत्रों में गौशाला नहीं है।उनमें नगर कौंसिल या नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आती भूमि मुहैया करवाकर गौशाला निर्माण करने में सहयोग दिया जाए ताकि जहां एक और सनातन धर्म में मां की तरह पूजनीय गौमाता की सुरक्षा संभव हो पाए।तो वही आम लोगों को दुर्घटना का शिकार होने से भी बचाया जा सके।उन्होंने हिंदू समुदाय के सभी नेताओं,मंदिरों के अध्यक्षों से भी अपील की है कि वे इस कार्य को संपूर्ण करने में प्रशासन का सहयोग दें ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से गौवंश तथा लोगों को बचाया जा सके।इस अवसर पर जिलाधीश श्री हरबीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिलाया की वह इस बाबत अधिकारियों को सूचित कर शीघ्र ही उचित ठोस कदम उठाएंगे।इस अवसर पर उनके साथ लोक रक्षक संगठन के स्टेट प्रभारी पवन भरद्वाज,महासचिव जसबीर सिंह समरा,महासचिव लोक रक्षक संगठन तरुण वर्मा आदि उपस्थित थे।








