Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा : मास्टर सतपाल,पंडित सुशील झा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा : मास्टर सतपाल,पंडित सुशील झा

भगवान परशुराम सेना गढ़दीवाला की बैठक देवी मंदिर में अजोजित

गढ़दीवाला (योगेश गुप्ता) श्री भगवान परशुराम सेना की एक बैठक मास्टर सतपाल शर्मा जी के अध्यक्षता में श्री देवी मंदिर में अजोजित की गई । जिसमें गढ़दीवाला परशुराम सेना के अद्यक्ष पंडित सुशील कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 3 मई को श्री राम मंदिर गढ़दीवाला में प्रातः 8:30 बजे हवन यज्ञ होगा उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा । साथ ही उन्होंने बताया कि होशियारपुर में भी इस सम्बंध में परशुराम सेना द्वारा चंडी यज्ञ का आयोजन 27 अप्रैल से लेकर 3 मई तक किया जा रहा है जिसमें 1/2/3 मई 2022 को भगवान श्री परशुराम जी के जीवनी पर कथा का अजोजन है व साथ ही भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया जाएगा । शर्मा जी ने कहां की आप सभी शतचंडी यज्ञ में सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य करें क्योंकि शतचंडी यज्ञ से अनेक प्रकारों के रोगों का नाश होता है और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है । पंडित सुशील झा ने कहा कि बड़े ही भाग्य से ऐसे यज्ञ का आयोजन होता है और करोड़ों जन्मों का पुण्य होने के पश्चात ही हमें ऐसे यज्ञ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होता है । उन्होंने बताया के इस बार परशुराम जयंती अक्षय तृतीया वाले दिन को चरण कमल दर्शन के दिन पर भी मनाया जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि हम समस्त नगर निवासियों का इस यज्ञ के माध्यम से कुशल मंगल और दीर्घायु और शत्रुओं पर विजय की कामना करते हैं । इस अवसर पर लम्बड़ राजपूत, मोहित कुमार, रोहित शर्मा, भूपिंदर, केशव शर्मा, वंश ,मुनीश, जतिन ,कालू ,साहिल ,धर्मेंद्र कुमार झा, गोपाल, मेहर, जस्सा ,अमित, रजनीश शर्मा आदि परशुराम सेना गढ़दीवाला के सदस्य उपस्थित थे ।