Prime Punjab Times

Latest news
ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਭਾਰਤੀ ਗਿਆਨ ਪਰੰਪਰਾ ਅਤੇ ਨੈਤਿਕ ਮੁੱਲ’ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਗਣਿਤ ਅਤੇ ਵਿਗਿਆਨ ਕਵਿਜ਼ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब धान का मौजूदा खरीद सीजन एक सप्ताह में होगा मुकम्मल – मुख्यमंत्री

पंजाब धान का मौजूदा खरीद सीजन एक सप्ताह में होगा मुकम्मल – मुख्यमंत्री

पठानकोट(तरूण सन्होत्रा)

पंजाब धान का मौजूदा खरीद सीजन एक सप्ताह में होगा मुकम्मल – मुख्यमंत्री

अब तक 110 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद, किसानों को 18,660 करोड़ रुपए की हो चुकी है अदायगी

कहा सूबो में धान की निर्विघ्न और सुचारू खऱीद सुनिश्चित बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई,सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के दोषियों को कड़ी सज़ा मिलेगी दोहरे मापदण्डों के लिए प्रताप सिंह बाजवा की आलोचना

31 अक्तूबर : अब तक पंजाब में 110 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद होने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि खऱीद और लिफ्टिंग की समूची प्रक्रिया को एक सप्ताह के अंदर-अंदर ही मुकम्मल कर लिया जायेगा।यहाँ अनाज मंडियों का मुआयना करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 अक्तूबर तक तकरीबन 112 लाख मीट्रिक टन धान की फसल मंडियों में आई है,जिसमें से तकरीबन 110 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है।उन्होंने बताया कि 88 लाख मीट्रिक टन धान की फ़सल मंडियों से उठाई जा चुकी है और अब तक 18,660 करोड़ रुपए की किसानों को अदायगी हो चुकी है।धान का एक दाना-दाना खरीदने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए भगवंत मान ने कहा कि मौजूदा खऱीद सीजन के दौरान राज्य भर में किसानों की एक भी शिकायत नहीं आई।मुख्यमंत्री ने कहा कि वह निजी तौर पर समूची खरीद प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, जिससे किसानों को कोई दिक्कत पेश न आए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में अनाज की खऱीद सुचारू और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित बनाने के लिए कई बेमिसाल पहलें की हैं। भगवंत मान ने कहा कि निचले स्तर पर खऱीद के लिए पुख़्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाकर किसानों को सुविधा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जिलों को अलग-अलग ज़ोनों में बाँटने के बढिय़ा नतीजे सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इसके द्वारा राज्य सरकार पानी की बचत करने के लिए फ़सलीय चक्र संबंधी सही अनुमान लगाने योग्य हुई।भगवंत मान ने कहा कि इसके द्वारा किसानों के लिए बाकायदा बिजली आपूर्ति युनिश्चित बनाने में मदद मिली।एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के दोषियों को कड़ी सज़ा दिलाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि इस घृणित जुर्म के साजिशकर्ताओं और इसको अंजाम देने वालों को पहले ही काबू किया जा चुका है। भगवंत मान ने कहा कि विदेशों में पनाह लिए बैठे मुलजिमों सम्बन्धी रैड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार को आग्रह किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की अच्छाईयां और उपलब्धियां बताने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जाने वाले खर्चों पर सवाल उठाने से पहले प्रताप सिंह बाजवा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनकी पार्टी अन्य राज्यों में क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह ‘भाजपा’ को ऐसे दोहरे मापदण्डों से गुरेज़ करना चाहिए।भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार को अन्य राज्यों में अपनी उपलब्धियाँ गिनाने का पूरा हक है, जिससे राज्य में और अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भाजपा में शामिल होकर दूध का धुला नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने भी राज्य के खजाने को लूटकर किये गुनाहों से बचने के लिए भाजपा का दामन थामा था। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व मंत्री अब अपने इन गुनाहों के कारण जेल की सलाखों के पीछे किये गए कामों की सजा भुगत रहा है और दुख की बात यह है कि उसके घर से नोट गिनने वाली मशीन भी बरामद हुई है।
मुख्यमंत्री के साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क,डायरैक्टर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति घणश्याम थोरी और अन्य मौजूद थे।