पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
कहा किसान आन्दोलन से विकास ठप्प पड़ जाएगा
1,दिंसबर : पंजाब कांग्रेस के खजांची एवं पूर्व विधायक अमित विज ने आन्दोलनरत किसानों की मांगों को शीघ्र यथा शीघ्र मानने की मांग की।किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार से अपील की कि इन्हें शीघ्र लागू किया जाए।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने एक बर्ष पूर्व किसानों से आन्दोलन वापिस लेने की अपील करते 3 काले कानून वापिस लिए थे और उनसे वायदा किया था कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूति से विचार कर लागू करेगे। लेकिन अब तक उनकी मांगों को नजरअन्दाज किया जा रहा है,जिस कारण एक बार फिर किसान मोर्चा लगने की तैयारी कर रहे हैं। वही पंजाब सरकार द्वारा अपने चुनावी वायदों में किसानों के लिए बड़ी राहत देने की घोषणाएं की,लेकिन वे जुमले का रूप ले रही है।उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा की सी 2+50% फॉर्मूले के तहत एमएसपी की कानूनी गारंटी कानून की मांग,कृषि ऋण की माफी, बिजली संशोधन विधेयक 2022 की वापसी, लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री की गिरफ्तार और कैबिनेट से बर्खास्त करने, किसानों विरुद्ध झूठे आरोप में फंसाए किसानों को तुरंत रिहा करने,शहीद एवं घायल किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सभी फसलों के लिए व्यापक एवं प्रभावी फसल बीमा योजना, किसानों एवं कृषि-मजदूरों के लिए मासिक पेंशन योजना का क्रियान्वयन तथा किसान आंदोलन के दौरान सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में दर्ज पुलिस केसों को वापस लेने की मांगों का समर्थन किया।उन्होंने कहा कॉंग्रेस किसानों के हितों के लिए उनके समर्थन में हमेशा खड़ी है।उन्होंने कहा किसान आन्दोलन के कारण विकास कार्यो पर बहुत बुरा प्रभाष पड़ेगा।








