Prime Punjab Times

Latest news
ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing एकता टैक्सी अपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब (रजि.) और पब्लिक टेक्सी स्टेंड ने मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

एकता टैक्सी अपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब (रजि.) और पब्लिक टेक्सी स्टेंड ने मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

पठानकोट(तरूण सन्होत्रा)

एकता टैक्सी अपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब (रजि.) और पब्लिक टेक्सी स्टेंड ने मांगों को लेकर सौंपा मांग पत्र

21,अक्टूबर : एकता टैक्सी अपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब (रजि.) अथवा पब्लिक टेक्सी स्टेंड जिला पठानकोट के चेयरमैन जोगिंद्र पाल शर्मा,सुरिंद्र सहगल,अशोक और योगेश ठाकुर ने एमपी सन्नी देओल के पर्सनल सेक्रेटरी पंकज को एमपी के जरिए केंद्र सरकार के नाम पर मांग पत्र सौंपा।इस मांग पत्र में उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एक साथ टेक्सी,कार, स्कूटर,आटो की पार्किग की नई पालिसी बनाकर टेंडर निकालकर ठेका प्राइवेट ठेकेदार के हाथ में दे दिया है।जबकि इससे पहले टैक्सी और आटो का किराया रेलवे लेती आई है। लेकिन अब सरकार ने ऐसा करके टेक्सी और आटो चालको पर अधिक से अधिक बोझ डाल दिया है। जिससे टेक्सी और आटो चालकों में रोष है, क्योंकि वह इतना किराया नहीं दे सकते है।उन्होंने कहा कि पहले से ही गरीब टैक्सी वाले कोरोना काल में काम न होने और उपर से अब महंगे डीजल से परेशान है।अब सरकार ने नई पालिसी के अधीन टेंडर के जरिए ठेका करवा दिया।इससे अब इसका अतिरिक्त बोझ टेक्सी और स्टेंड से आटो चलाने वालो पर पड़ेगा।उन्होंने कहा कि 25 वर्षो से आटो और टैक्सी का किराया रेलवे लेती आई है।जिससे टेक्सी और आटो स्टेंड से चलाने वाले अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।लेकिन अब प्राइवेट ठेकेदार के हाथ में ठेका चले जाने से टेक्सी,आटो वाले परेशान है। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर स्कूटर,बाइक का ठेके का टेंडर अलग कर दिया जाए,जबकि टेक्सी और आटो रिक्शा वालों का किराया पहले की तरह रेलवे को ही लेने दिया जाएं।उन्होंने सांसद से मांग रखी है कि इस मामले में दखलअंदाजी कर टेक्सी और स्टेंड से आटो चलाने वालों को राहत दिलाई जाए,ताकि टेक्सी और आटो वाले अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।इस मौके अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।