सुजानपुर (अविनाश शर्मा ) : पठानकोट में एक बार फिर जबर्दस्त कोरोना ब्लास्ट हुआ है। शनिवार को सात साल के बच्चे सहित जिले में 204 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाई गई है, जो एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। लोगों को कोविड नियमों का पालन करते हुए एहतिहात बरतनी चाहिए। ताकि जिले को कोरोना मुक्त बनाया जा सके। वही सिविल सर्जन डा. रूबिंदर कौर ने बताया कि 42 कोरोना पीड़ित लोगों को कोविड नियमों अनुसार डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि राहत की बात यह रही है कि कोरोना से शनिवार को किसी की मौत नहीं हुई है। सिविल सर्जन डा. रूबिंदर कौर ने कहा कि लोग भीड़ भाड़ वाली जगह से परहेज करें। कोविड नियमों का पालन करते रहे ताकि जिले को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त बनाया जाए। अगर हम लोग लापरवाही बरतेंगे तो भविष्य में इसके परिणाम ओर भी घातक साबित हो सकते है। पहले भी लोग इस महामारी की वजह से अपनी कीमती जाने गवा चुके है और अब इस महामारी को जिले से खत्म करने के लिए हम सभी लोगों का सतर्क होना बहुत जरूरी है और सेहत विभाग का सहयोग कर इस महामारी को खत्म किया जा सकता है।
पठानकोट : जिले में सात वर्षीय बच्चे सहित जिले में 204 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव
- Post published:January 8, 2022
You Might Also Like
बटाला एवं गुरदासपुर के SSPs का तबादला,महिला IPS अश्विनी गोटियाल बटाला के नए एसएसपी
ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੇ ਬੀ ਐਸ ਐਫ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਗੈਰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਅਤੇ ਡਰੱਗਜ਼ ਆਦਿ ਫੜੇ ਜਾਣ ਤੇ ਉਸਦੀ ਕੀਮਤ ਨਸ਼ਰ ਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕਿਹਾ
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਨੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਨੂੰ ਪੈਨਸ਼ਨਾਂ ਦੇ ਚੈੱਕ ਵੰਡੇ
ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਖੁਰਾਕ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਵਿਜੇ ਦੱਤ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ, ਸਰਕਾਰੀ ਰਾਸ਼ਨ ਡਿਪੂਆਂ ਅਤੇ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਕੇਂਦਰਾਂ ਦਾ ਕੀਤਾ ਅਚਨਚੇਤ ਦੌਰਾ