Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing हम खूनी खनन टिप्परों के आतंक को रोक कर रहेंगे : निमिषा मेहता

हम खूनी खनन टिप्परों के आतंक को रोक कर रहेंगे : निमिषा मेहता

गढ़शंकर (अशवनी शर्मा)

: अड्डा झुगीया से गढ़शंकर सड़क पर एक तेज रेफ्तार खनन टिप्पर द्वारा साइकिल सवार व्यक्ति को कुचलने की सड़क दुर्घटना के बारे में भाजपा हलका इंचार्ज गढ़शंकर ने हमारे पत्रकार से बातचीत करते हुए निमिषा मेहता ने मृतक परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। दूसरी तरफ खनन माफियाओं के वारे में निमिषा मेहता ने कहा दुर्घटना की वीडियो कि रिकॉर्डिंग में – साफ दिख रहा है कि सड़क पर कोई विशेष यातायात वाहन हैं और तेज गति से जा रहे टिप्पर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी और उसके ऊपर वाहन चढ़ा दिया। टिप्पर वाले व्यक्ति को तनिक भी दया नहीं दिखाई। अपने वाहन को रोकने और साइकिल चालक को देखने के लिए। इससे पता चलता है कि इन टिप्पर वालों के लिए इंसान की जान की कोई कीमत नहीं है और इन्हें पुलिस प्रशासन का कोई डर नहीं है।निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकर इसके में टिप्परों के कारण यह 17वीं मौत है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शाहपुर गांव में स्कूल बस हादसे के बाद सड़क जाम होने पर पुलिस प्रशासन के साथ तय हुआ था कि टिप्पर रात 9 बजे से सुबह 6.30 बजे तक ही चलेंगे, लेकिन यह हादसा रात 8.18 बजे हुआ। इससे एक बात ती साफ है कि अगर पुलिस अधिकारियों ने समय की पाबंदी में डील नहीं दी होती तो यह हादसा टाला जा सकता था और एक घर का चिराग बुझने से रोका जा सकता था। निमिषा मेहता ने कहा कि हम खूनी खनन रिप्परों के आतंक को रोक कर रहेंगे। निमिषा मेहता ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने रात 9 बजे से सुबह 6.30 बजे तक के समय का पालन नहीं किया तो वे गढ़शंकर के लोगों को साथ लेकर गढ़शंकर से टिप्परों के चौराहे को पूरी तरह से बंद कर देंगी।