गढ़दीवाला 3/11/2022(योगेश गुप्ता ) केंद्रीय राज्य मंत्री एमपी सोमप्रकाश जी का आज गढ़दीवाला में विशेष दौरा रहा । इस मौके पर वह सबसे पहले पूर्व पार्षद एवं सीनियर भाजपा नेता शिवदयाल के निवास स्थान पर पहुंचे उपरांत राम मंदिर एंव प्राचीन श्री महिषासुरमर्दिनि श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला में नतमस्तक हुए । इस दौरान उन्होंने पार्षद शिवदयाल के निवास पर अनेक लोगों की एंव सोसाइटीयों के अद्यक्षो की समस्याओं को सुना , कुछ को मौके पर निपटाने के लिए अधिकारियों को फोन भी किए । इस मौके पर उन्होंने श्मशान घाट एक गढ़दीवाला में खेल मैदान के लिए 5 लाख देने के लिए घोषणा भी की । इसके साथ ही परमुख समाज सेवक मनजीत सिह दसुहा ने अपने निजी खर्च से खेल मैदान के लिए 1 लाख देने का भी ऐलान किया । इस दौरान उन्होंने के लोगों की समस्याओं को जल्द हल करवाने का आश्वासन भी दिया । इसके बाद वह श्री राम मंदिर गढ़दीवाला , प्राचीन श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला में नतमस्तक होकर के मां चरणों का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला सोसाइटी की तरफ से उन्हें माता जी का चित्र चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया । 
इस मौके पर प्रमुख समाज सेवी मनजीत सिंह दसूहा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मन्हास,वीरेंद्र गोयल,पवन गुप्ता,सीनियर भाजपा नेता डॉक्टर स्वर्णकान्त पराशर, भयोयुमो जिलादयक्ष योगेश सपरा,शहरी अध्यक्ष गोपाल ऐरी,भाजपा नेता हितेन पुरी, नितिन पुरी ,मुकेश पुरी, बब्बू, रविंद्र चोपड़ा ,राजीव भार्गव,समति मेम्बर अंकुश पंडित, जतिन कुमारा,दिनेश कुमार,रिम्पी तलवाड़,लड्डू पंडित,आदि भारी गिनती में भाजपा कार्यकर्ता शहर वासी एंव अनेक लोग उपस्थित थे ।








