Prime Punjab Times

Latest news
श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਮੰਜੁਲਾ ਸੈਣੀ ਫੈਸ਼ਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਦੋ ਰੋਜ਼ਾ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ 15 ਅਤੇ 16 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਅੰਤਿਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨਾ, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਜ਼ਰੂਰ ਚੈੱਕ ਕਰਨ: ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਕਮਾਹੀ ਦੇਵੀ ਵਿਖੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ 14 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ – ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू मलेरिया संबंधी लोगों को किया जागरूक,शहर के

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू मलेरिया संबंधी लोगों को किया जागरूक,शहर के

पठानकोट/ सुजानपुर (अविनाश शर्मा/तरूण सन्होत्रा)

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू मलेरिया संबंधी लोगों को किया जागरूक,शहर के विभिन्न -विभिन्न स्थानों पर करवाई गई सप्रे

400 घरों का किया सर्वे 10 जगह से डेंगू का लारवा करवाया नष्ट

10,अक्टूबर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी से बढ़ रहे डेंगू बुखार के केसों को देखते हुए डेंगू मलेरिया संबंधी जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से आज सुजानपुर में विभिन्न जगहों पर लोगों को डेंगू और मलेरिया बुखार के बारे में जागरूक किया गया।जिला एपिडेमियोलाजिस्ट डॉक्टर साक्षी की ओर से मोहल्ले का दौरा किया गया।तो वहीं सुजानपुर के मोहल्ला शाह पूरी गेट महाजन हॉल चौक,रविदास मंदिर चौक,विश्वकर्मा मंदिर चौक तथा सार्वजनिक स्थानों पर मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव करवाया गया।तो वही मोहल्ले के 400 घरों का सर्वे किया पानी की टंकी शर्तों फ्रिज की ट्रे को चेक किया तथा लोगों को डेंगू मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर बांटे विभाग के लगभग 3 दर्जन के करीब कर्मचारी इस मुहिम में लगे हुए थे।इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह अविनाश शर्मा ने लोगों को बताया कि डेंगू के बढ़ रहे केसों को देखते हुए लोग इससे बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए यह जरूरी है कि हम अपने घर के आस-पास पूरी सफाई रखें गंदा पानी ना खड़ा होने दे अपनी टैंक के ऊपर ढक्कन लगाकर रखें छत पर ऐसा कोई भी सामान ना रखें जिसमें बरसात का पानी खड़ा हो हफ्ते में एक बार फ्रिज की ट्रे को साफ करें कूलर के पानी को सप्ताह में एक बार जरूर बदले।तो वहीं उन्होंने कहा कि अगर तेज बुखार हो कंपकंपी हो,तेज सिर दर्द हो,उल्टी आए आंखों के पीछे दर्द हो,स्किन की एलर्जी हो जाए तो शीघ्र डॉक्टर से संपर्क करें और अपना उपचार करवाएं। उन्होंने कहा कि इससे बचाव के लिए यह जरूरी है कि मच्छर से बचाव रखें और छोटे बच्चों का ख्याल ध्यान रखें पूरी बाजू के कपड़े पहने।इस मौके पर हेल्थ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह,गुलाब सिंह हरजिंदर सिंह, हरप्रीत पाल, गुरिंदर सिंह,प्रदीप कुमार,कमलप्रीत सिंह,भूपेंद्र सिंह,हरभजन लाल,अरुण कुमार, जगन्नाथ,हरदीप सिंह, राजीव कुमार,कुलदीप कुमार,अमरजीत सैनी रविंद्र पाल आदि मौजूद थे।