Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ हदियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्री महोत्सव

श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ हदियाबाद में हर्षोल्लास से मनाया महाशिवरात्री महोत्सव

फगवाड़ा ( लाली दादर)

* शुक्रवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा, वार्षिक भण्डारा आज

18 फरवरी : श्री स्वामी शंकरनाथ पर्वत मठ हदियाबाद में महाशिवरात्री महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नव नियुक्त मठाधीश स्वामी अखंडानंद पर्वत जी महाराज के नेतृत्व में प्रात: ध्वजारोहण की रस्म मंत्रोच्चारण के साथ पूरी की गई। सांयकाल चार पहर की पूजा करवाई गई। इससे पूर्व शुक्रवार को विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। जिसमें भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश जी, कार्तिकेय जी सहित अन्य भांति प्रकार की सुन्दर झांकिया विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा तथा भांति प्रकार के फल व अन्य पकवानों के लंगर के साथ भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश कैंथ की धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध समाज सेवका श्रीमति अनीता कैंथ ने विशेष रूप से हाजरी लगवा कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शहर के पूर्व मेयर अरुण खोसला भी थे। आज शनिवार के समागम में हलका विधायक एवं जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने उपस्थिति दर्ज करवाई तथा भगवान भोले नाथ की प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होने के पश्चात मठाधीश स्वामी अखंडानंद पर्वत जी महाराज का आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने उपस्थितों को महाशिवरात्रि उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। स्वामी अखंडानंद पर्वत जी महाराज ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना करते हुए सभी के लिए मंगल कामना की। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि उत्सव भगवान शिव एवं माता पावर्ती जी के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। प्रबंधकों ने बताया कि रविवार को भगवान शिव का वार्षिक भण्डारा अटूट बरताया जाएगा। इस अवसर पर, राकेश दुग्गल, ब्रिज भूषण जलोटा, नरेश दुग्गल, लोकेश नारंग, आशु शर्मा, विनोद दुग्गल, विवेक हांडा, रवि मंगल, हरिकृष्ण दुग्गल, सतीश दुग्गल, विमल दुग्गल, राजीव दुग्गल, नितिन चड्डा, मोहिंदर दुग्गल, रणवीर दुग्गल, संजीव दुग्गल, रवि नांगला, पारस शर्मा, अचल दुग्गल, मुनीश मल्होत्रा, डाक्टर सतीश दुग्गल, रमेश चड्डा के अलावा विनोद वरमानी, राकेश दुग्गल, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, एडवोकेट लोकेश नारंग, आशु श्रीनाथ पैलेस, पार्वती संकीर्तन मंडल एवं पर्वत सेवा दल के समूह सदस्य तथा भारी संख्या में शिव भक्त उपस्थित थे।
तस्वीरों सहित।