Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की एक मीटिंग पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई

शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की एक मीटिंग पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई

गढदीवाला (चौधरी )

26 अगस्त : आज शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की एक मीटिंग पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जिला प्रधान डा. पुष्पिंदर सिंह, जिला यूथ प्रधान जग्गा पहलवान, सिटी प्रधान मोहित शर्मा भी मौजूद थे। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि पंजाब में कई सरकारे आ चुकी हैं लेकित आज तक किसी ने भी पंजाब तथा पंजाब के युवाओं की तरक्की के लिए कुछ भी नहीं किया। चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन उन वादों पर मान सरकार खरी नहीं उतरी है। जिसके परिणाम स्वरुप पंजाब के युवा बड़े पैमाने पर रोजगार की तलाश में विदेशों को जा रहे हैं और वहां उनके साथ कई प्रकार के हादसे भी हो रहे हैं, जिसके परिणाम उनके परिवारों को भुगतने पड़ रहे हैं। चुनावों से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब में इस प्रकार के उद्योग स्थापित किए जायेंगे कि विदेशों से नौजवान हमारे पंजाब में काम करने के लिए आयेंगे, परन्तु यह सब चुनावी जुमला ही साबित हुआ। हमारी मान सरकार से अपील है कि विदेशों में पंजाब के युवाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें और पंजाब में रोजगार के साधन उपलब्ध् करवाने के लिए काम करें। इस अवसर पर रवि कुमार, बिट्टु लंगेरी, राहुल ठाकुर, राजीव कुमार, दीपा बवेली, सतविंदर सिंह, राज कुमार, विक्रम मेहता, तेजपाल सिंह, सुमित गुप्ता, अशोक कुमार, सनी, आशु, बिल्ला, साबी, लक्की, विजय ठाकुर, प्रेम कुमार, यशपाल शर्मा, हरमन, हरदोखानपुर, जसविंदर सिंह, अजयपाल, विनोद ठाकुर, कमलजीत सिंह, हरजीत सिंह, टोनी तथा भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

error: copy content is like crime its probhihated