Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया दौरा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया दौरा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया दौरा
– कैदियों व हवालातियों की मुश्किले सुनी व उनसे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की हासिल
होशियारपुर, 15 जुलाई(ब्यूरो) : जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के निर्देशों का पालन करते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से सैंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया गया व इस दौरे के दौरान उन्होंने हवालातियों, कैदियों की मुश्किले सुनी व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की।
सरकार की ओर से जेलों में डोप टैस्ट करवाए जा रहे हैं व सैंट्रल जेल होशियारपुर में कैदियों के डोप टैस्ट करवाए गए। इस संबंधी सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने डाक्टरों से बातचीत करते हुए कहा कि कैदियों के डोप टैस्ट अच्छी तरह लिए जाए व किसी प्रकार की लापरवाही न अपनाई जाए ताकि सरकार की ओर से जारी की गई हिदायतों का पालन सही ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सैंट्रल होशियारपुर में 26 अगस्त को लगाई जाने वाली कैंप कोर्ट संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर उनके साथ जेल सुपरिडैंट श्री अनुराग कुमार आजाद, डिप्टी सुपरिडैंट श्री अमृतपाल सिंह, डिप्टी सुपरिडैंट (सुरक्षा) श्री सर्बजीत सिंह व जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी से श्री पवन कुमार मौजूद थे।