Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing संत निरंकारी सत्संग भवन शाखा दसूहा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

संत निरंकारी सत्संग भवन शाखा दसूहा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

दसूहा 21 जून (चौधरी) 

: संत निरंकारी सत्संग भवन शाखा दसूहा में संयोजक डा सुरिंदरपाल सिंह के योग्य नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं तथा बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर योग विशेषज्ञ मा कुलवंत सिंह द्वारा योग की क्रियाएं करवाई गई तथा योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।इस अवसर पर सेवादल संचालक प्रकाश सिंह ने बताया कि भारतवर्ष के 1000 से अधिक स्थानों पर एक साथ योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी तहत मिशन की विभिन्न शाखाओ में भी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “एक पृथ्वी एक स्वस्थ” के लिए योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा योग दिवस का नियमित रूप से देश व्यापी आयोजन किया जा रहा है तथा यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर विस्तारित हो रही है जिनका मार्गदर्शन रहा है “स्वास्थ्य मन सहज जीवन”। जिससे सशक्त बनकर ही मानव अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन कर सकता है। उन्होंने कहा कि योग के नीमच अभ्यास से तनाव असंतुलन और रोगों से बचाव करते हुए व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द दिशा में अग्रसर होता है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए तथा योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए।