Prime Punjab Times

Latest news
ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing संत बाबा हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब मल्लेवाल द्वारा वालीबॉल टूर्नामेंट का आगाज,ठाकुर नरेश डडवाल ने किया टूर्नामेंट का उद्धाटन

संत बाबा हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब मल्लेवाल द्वारा वालीबॉल टूर्नामेंट का आगाज,ठाकुर नरेश डडवाल ने किया टूर्नामेंट का उद्धाटन

गढदीवाला (चौधरी) 

5 मार्च : संत बाबा हरनाम सिंह स्पोर्ट्स क्लब गांव मल्लेवाल प्रधान मनिंदरजीत सिंह और समस्त क्लब के पदाधिकारी व सदस्य और ग्राम पंचायत और समूह ग्राम निवासियों के सहयोग से दूसरा वालीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ठाकुर नरेश डडवाल एमडी बाल वाटिका स्कूल फतेहपुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनके साथ समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास भी उपस्थित थे। सबसे पहले ठाकुर नरेश डडवाल तथा उनके साथ दुष्यंत मिन्हास रिबन काटकर आज टूर्नामेंट शुरू करवाया। उसके पश्चात खेलने वाली टीमों के साथ परिचय किया। इस अवसर पर दुष्यंत मिन्हास ने बताया की बहुत ही अच्छी और खुशी की बात है की युबा खेलों की तरफ ध्यान दे रहे हैं और इससे समाज में आपसी भाईचारा और मजबूत होता है और युवा वर्ग नशे से दूर रहने की प्रेरणा लेता है।उन्होंने बताया इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में गांव स्तरीय 32 टीमें गांव स्तर की भाग ले रही है और 8 क्लबों के मैच भी करवाए जाएंगे जोकि हमारे क्षेत्र युवा वर्ग खेलों में अधिक रूचि दिखा रहा है इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश डडवाल जी ने संबोधन में कहा आज जरूरत है हम सबको सामाजिक स्तर पर एकत्र होकर हर कार्य करना चाहिए इससे हमारे समाज में भाईचारा और प्यार और अधिक मजबूत होता है और उन्होंने कहा हम सबको इसके लिए अपने अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर आगे चलने की जरूरत ताकि हमारा भविष्य हर स्तर पर और उज्जवल हो ऐसे टूर्नामेंट करवाने से हमारा समाज कई सामाजिक कृतियों से दूर रहता है और जिसका परिणाम यह है कि हमारा युवा शिक्षा के क्षेत्र खेलों के क्षेत्र और रोजगार के क्षेत्र में और अधिक दिलचस्पी लेकर आगे बढ़ेगा जिससे हमारा भविष्य हर स्तर पर तरक्की की राह पर चलेगा इस अवसर पर सरदार गुरदेबसिंह रिटायर्ड मास्टर परमानंद कुलविंदर सिंह परमिंदर सिंह कमल सोनू सिमा के अलावा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति हाजिर थे
फोटो : टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए ठाकुर नरेश डडवाल उनके साथ दुष्यंत मिन्हास व अन्य, मैच शुरू करवाते समय मुख्य अतिथि व अन्य।