Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी अपने देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा रहती है तैयार :- लक्की शर्मा / आशीष महाजन

सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी अपने देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा रहती है तैयार :- लक्की शर्मा / आशीष महाजन

बटाला (अविनाश शर्मा )

डेंगू से पीड़ित लोगों एवम् अन्य मरीजों की सेवा के लिए संस्था का सहारनीय कार्य : डॉक्टर समिति / डॉक्टर साहिल

4 सितंबर : सेफ ह्यूमन लाइफ वेलफेयर सोसाइटी (रजि:) बटाला की तरफ से मिशन “अपनो के साथ” की शुरुआत 2022 में की गई थी | सोसाइटी का मुख्य उद्देश्य इंसानियत को बढ़ावा देना है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए लक्की शर्मा, और आशीष महाजन ने बताया कि हमारे शहर में डेंगू से पीड़ित लोगों की गिनती बढ़ती जा रही है। इसलिए हमारी संस्था की तरफ से मिशन “अपनो के साथ” शुरू किया ताकि हम अपने शहर में डेंगू से पीड़ित लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद कर सके। सिविल अस्पताल में भर्ती डेंगू से पीड़ित लोगों एवम् अन्य मरीजों को संस्था की तरफ से नारियल पानी दिया गया क्योंकि मरीजों की सेहत में सुधार के लिए नारियल पानी को अच्छा माना गया है।वही सिविल अस्पताल के डॉक्टर समिति, डॉक्टर साहिल,एवम् ब्लड बैंक से जरनैल सिंह और बलविंदर कौर ने संस्था के साथ मिलकर मरीजों की सेवा की ओर संस्था की प्रशंसा करते हुए संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।इसके इलावा सभी सदस्यों से लोगो से अपील की के हमारे समाज में कुछ ऐसे भी लोग है जिनको मेडिसिन की बहुत जरूरत है पर वह आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वो लोग मेडिसिन नही ले पाते।जिस कारण उनकी सेहत ओर ज्यादा खराब हो जाती है। इसलिए अगर आपके आस पास कोई जरूरतमंद व्यक्ति या परिवार डेंगू से पीड़ित हो और वो अपना इलाज करवाने में समर्थ न हो। वो लोग हमारी संस्था से सम्पर्क कर सकते है। इस मोके पर चेयरमैन हनी महाजन ,प्रधान लक्की शर्मा ,उप प्रधान विक्की भंडारी,रजत भंडारी, सेक्रेटरी पंकज अग्रवाल,जरनल ,सेक्रेटरी आशीष महाजन, ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद चड्डा,कैशियर राकेश अग्रवाल, प्रोजेक्ट इंचार्ज गौरव सहगल,विकास अग्रवाल,लखन महाजन,साहिल गोयल ,वरुण पंडित ,विक्रमजीत, विकास शर्मा,ब्लड इंचार्ज मोहित ,गोपाल बंसल ,सोशल मीडिया इंचार्ज जतिन जरेवाल, कुणाल अग्रवाल, जतिंदर कुमार , शिवम् महाजन,गौरव अग्रवाल, रूपलाल मौजूद थे