Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing किसानों को आ रही समस्याओं सबंधी शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारीयो ने एस.डी.एम दसूहा कार्यालय के सामने केन्द्र तथा पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी करके किया रोष प्रदर्शन

किसानों को आ रही समस्याओं सबंधी शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारीयो ने एस.डी.एम दसूहा कार्यालय के सामने केन्द्र तथा पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी करके किया रोष प्रदर्शन

दसूहा 5 नवंबर (चौधरी) 

: धान की फसल संबंधी मंडियों में योग्य प्रबंध न होने, किसानों की धान की फसल पर काट लगाने तथा डी.ए.पी खाद की कमी के संबंधी आज शिरोमणि अकाली दल के पदाधिकारीयो द्वारा गुरप्रीत सिंह चीमा,भूपिंदर सिंह नीलू तथा सुरजीत सिंह कैरें के योग्य नेतृत्व में एस.डी.एम दसूहा कार्यालय के सामने केन्द्र तथा पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए गुरप्रीत सिंह चीमा तथा भूपिंदर सिंह नीलू चीमा ने बताया कि धान की फसल को खरीदा नहीं जा रहा तथा पिछले करीब 18 से 20 दिनों से किसान मंडियों में परेशान हो रहा है। उन्होंने बताया कि मंडियों में धान की फसल की लिफ्टिंग संबंधी भी योग्य प्रबंध नहीं है तथा खुले आसमान में धान की बोरियों के ढेर लगे हुए हैं तथा किसान के पास अपनी धान की फसल मंडियों में रखने के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने बताया कि किसानों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है तथा उनको एम.एस.पी से कम रेट पर अपनी धान की फसल बेचने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डी.ए.पी खाद की कमी कारण भी गेहूं की फसल के लिए भी गंभीर खतरे खड़े होंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंधी भी योग्य प्रबंध करने में पंजाब सरकार नाकाम रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले मरहूम प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में चलने वाली अकाली दल सरकार में पूरे राज्य में गेहूं की फसल की बिजाई से पहले आवश्यकता के अनुसार डी.ए.पी खाद आ जाती थी। उन्होंने कहा कि अगर मंडियों में धान की खरीद संबंधी कदम ना उठाए गए, एम.एस.पी पर धान की फसल ना खरीदी गई, धान की फसल मंडियो में से ना चुकाई गई तथा किसानों को आवश्यकता अनुसार डी.ए.पी खाद ना दी गई तो अकाली दल भविष्य में तीखा संघर्ष करने को मजबूर होगा। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह चीमा,भूपिंदर सिंह नीलू चीमा तथा सुरजीत सिंह कैरें के योग्य नेतृत्व में पदाधिकारी द्वारा तहसीलदार दसूहा मनवीर सिंह ढिल्लो को मांग पत्र भी दिया गया। इस अवसर पर डा.सज्जन सिंह, मनप्रीत सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह रंधावा, हरपाल सिंह, बलदेव सिंह, लखविंदर सिंह लक्की, संत सिंह, गुरचरण सिंह, तरलोक सिंह चीमा, गुरजंट सिंह, इकबाल सिंह, बलकार सिंह, मा. लखविंदर सिंह, हर्षदीप सिंह घुम्मन, गुरप्रीत सिंह, बलदेव सिंह,जसविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, बेअंत सिंह के अतिरिक्त अन्य उपस्थित थे।