दसूहा 11 अक्तूबर (चौधरी)
: एस.एस.पी होशियारपुर सुरिंदर लांबा तथा एस.पी.डी सर्वजीत बहिया के दिशा निर्देशों अनुसार त्योहारों व पंचायती चुनावो के मद्देनज़र शहर तथा क्षेत्र के अंदर शांति बहाल रखने के लिए तथा किसी तरह की अप्रिय घटना न घट जाए दसूहा में डी.एस.पी दसूहा जतिंदर पाल सिंह के योग्य नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह के अतिरिक्त बड़ी गिनती में पुलिस पार्टी शामिल हुई। यह फ्लैग मार्च दसूहा के अलग-अलग हिस्सों से होता हुआ थाना दसूहा में समाप्त हुआ।








