Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 203 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया

पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 203 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया

तलवाड़ा/ होशियारपुर (चौधरी) 15 नवंबर

– ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में सरकारी पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा
– प्रदेश में अब तक कुल 13 हजार एकड़ जमीन करवाई गई कब्जा-मुक्त
– कहा, विभाग के शामलात सैल को किया गया है मजबूत

: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिले के ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में 203 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया। इस अवसर पर विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण भी मौजूद थे।
गांव के कम्यूनिटी सैंटर में आयोजित समागम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत मंत्री ने बताया कि भंबोताड़ के अंतर्गत चार गांवों में 252 एकड़ पंचायती जमीन पर कब्जा है और 203 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा गांवों की पंचायतों व किसानों की ओर से स्वेच्छा से छोड़ा गया है, जो कि प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बाकी जमीन पर लोगों ने अपने घर बना लिए हैं, जिस संबंधी पालिसी बनाकर जल्द कब्जा छुड़वा लिया जाएगा और लोगों को भी कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस जमीन का कब्जा छुड़वाया गया है वहां पर खैर व सागवान के पेड़ लगे हुए है और कटाई योग्य हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की आज्ञा के बाद इनकी कटाई करवा कर पैसा सरकार के खजाने में डाला जाएगा।
कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 13 हजार एकड़ के करीब पंचायती जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से अदालती मामलों के निपटारे संबंधी पैरवी में और तेजी लाई जाएगी और प्रदेश में अन्य जमीनों को भी जल्द कब्जे से मुक्त करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करवाने वाले किसी भी शख्स के बख्शा नहीं जाएगा, फिर चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे छुड़वाने के लिए काम कर रहे विभाग के शामलात सैल को मजबूत किया गया है ताकि पंचायती जमीनों के कब्जे छुड़ाने में कोई परेशानी न आए।
इस अवसर पर संयुक्त डायरेक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग जगविंदरजीत सिंह संधू, डिविजनल डिप्टी डायरेक्टर जालंधर अमरदीप सिंह गुजराल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) बलराज सिंह, डी.डी.पी.ओ भूपिंदर सिंह मुल्तानी, बी.डी.पी.ओ तलवाड़ा सुखप्रीतपाल सिंह भी मौजूद थे।
—
फोटो कैप्शन 01 से 03:- ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में आयोजित समागम के दौरान पत्रकारों बातचीत करते ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर। साथ है विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण।
।