Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing नवरात्रि महां महोत्सव पर बाबा बंदगी नाथ झिड़ा गाँव फतेहपुर में होगा प्रथम बार दिव्य शर्दीय आयोजन

नवरात्रि महां महोत्सव पर बाबा बंदगी नाथ झिड़ा गाँव फतेहपुर में होगा प्रथम बार दिव्य शर्दीय आयोजन

गढ़दीवाला (योगेश गुप्ता )

13 अक्टूबर : जिला होशियारपुर के कस्बा गढ़दीवाला के नजदीक बाबा बंदगी नाथ झिड़ा गाँव फतेहपुर में नवरात्रि महा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंधी गद्दी नशीन पावन सानिध्य जगत गुरु रामानंद आचार्य श्री श्री 1008 श्री वल्लभाचार्य आचार्य जी की परम कृपा पात्र महंत श्री जयरामदास जी महाराज ने बताया कि यह आयोजन बाबा बंदगी नाथ जी के आशीर्वाद से समस्त ग्रामवासी ग्रामवासीओ के सहयोग से किया जा रहा है।यह महोत्सव जगतगुरु रामानंदाचार्य श्री श्री 1008 श्री वल्लभाचार्य जी महाराज मैथिलशख्स का पीठाधीश्वर श्री धाम अयोध्या के मार्गदर्शन पर आजोजित किया जा रहा है । इस अवसर पर मुख्य रूप से पूज्य चंद्रकला दीदी जी, दीदी लुभानी गोस्वामी जी और भैया माधव बिहारी प्रवचनों द्वारा प्रभु लीला का गुणगान कर संगतों को प्रभु भक्ति से जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक प्रोग्राम दिनांक 15 अक्टबर से 22 अक्टूबर तक करवाया जाएगा। दिनांक 15 अक्टबर 2023 को माँ दुर्गा के आगमन पर 108 कलश द्वारा शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसकी अरंभता बाबा बंदगी नाथ झिड़ा गाँव फतेहपुर से होगी ओर पूरे गांव की प्रिकर्मा करते हुए इसी धार्मिक स्थान पर पोहचेगी। इस अवसर पर नित्य, रामायण पाठ एवं सिद्ध कुंजिका के 108 पाठ नित्य विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा रामायण पाठ सुबह 6 बजे आरम्भ एवं सिद्ध कुंजिका पाठ 10 बजे सुबह नित्य किए जाएंगे। दिव्य महाआरती शाम 6 बजे की जाएगी।

इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम 22 अक्टूबर किया जाएगा। जिस में दिव्य भजन संध्या एव किर्तन सुबह 8 बजे आरम्भ होगा और कन्या पूजन 12 बजे हुआ। इस अवसर पर विशाल लंगर एवं भडारा दोपहर 1 बजे होगा।