Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing NAAC की पीयर टीम द्वारा के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट दसूहा का किया निरीक्षण

NAAC की पीयर टीम द्वारा के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट दसूहा का किया निरीक्षण

दसूहा 31 मई (चौधरी) 

: नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) बैंगलोर की पीयर टीम द्वारा बीते दिनों बीबी अमर कौर जी एजुकेशन सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई.टी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा का निरीक्षण किया गया। NAAC पीयर टीम के चेयरपर्सन डॉ. रोड्डा सयाना, पूर्व वाइस चांसलर काकतीय यूनिवर्सिटी, मेंबर कोऑर्डिनेटर डॉ. एम थंगराज, प्रोफेसर मदुराई कामराज यूनिवर्सिटी और मेंबर डॉ. पंकज नाटू, प्रिंसीपल ठाकुर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्ट्डीज एंड रिसर्च द्वारा कॉलेज के दस्तावेजों के अलावा फैकल्टी से बातचीत, पुराने पास हुए विद्यार्थियों से बातचीत, होनहार विद्यार्थियों और उनके माता पिता से बातचीत, प्लेसमेंट सैल, के.एम.एस ईको सिस्टम,पाठ्यचर्या संबंधी पहलू, शिक्षण-अधिगम एवं मूल्यांकन अनुसंधान, नवाचार और विस्तार, बुनियादी ढाँचा और सीखने के संसाधन, छात्र समर्थन और प्रगति, शासन, नेतृत्व और प्रबंधन, संस्थागत मूल्य और सर्वोत्तम प्रथाएँ, जल छाजन और कॉलेज कैंपस की साफ सफाई का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। श्रीमती मंजुला सैनी फैशन डिजाइनिंग विभाग के विद्यार्थियों द्वारा मेहमानों के लिए पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में फैशन शो और गिद्दा पेश किया गया। NAAC पीयर टीम के चेयरपर्सन डॉ. रोड्डा सयाना, पूर्व वाइस चांसलर काकतीय यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फैशन डिजाइनिंग विभाग के विद्यार्थियों के अपनी ड्रेसेज खुद बनाए जाने पर प्रशंसा की और गिद्धे को भी काफी पसंद किया। उनके लिए दोपहर के खाने के दौरान पंजाब के पकवान जैसे कि खीर, जलेबी, मक्की की रोटी और साग, और आलू के परांठे खाने में पेश किए गए। उनको अंत में विद्यार्थियों द्वारा श्री स्वर्ण मंदिर अमृतसर का मॉडल समृति चिन्ह के रूप में और पंजाबी संस्कृति की मशहूर फुलकारी भेंट की गई। इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी, डॉयरेक्टर डॉ. मानव सैनी, प्रिंसीपल डॉ. शबनम कौर, ट्रस्टी रिटायर्ड सतीश कालिया, सीनियर सिटीजन डॉ.दिलबाग सिंह हुंदल,कर्नल जोगिंदर लाल शर्मा, गुरप्रीत सिंह सी.ई.ओ ऑटोमोबाइल्स होशियारपुर, बी.एस ग्रेवाल सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ए.बी शुगर मिल रंधावा, गुरमीत सिंह बिंब निट फैब लुधियाना, एच.ओ.डी डॉ. राजेश कुमार के अलावा कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।