गढदीवाला (चौधरी)
कंडी क्षेत्र में बड़े स्तर का उद्योग स्थापित किया जाए : दुष्यंत मिन्हास / ईशु गुप्ता
25 फरवरी : केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी से समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास और ईशु गुप्ता ने लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर की समस्याओं के समाधान के लिए एक बैठक की। सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश जी से निवेदन किया कि पिछले लंबे समय से होशियारपुर से हरियाणा, गढ़दीवाला, दसुआ रेल लाइन और होशियारपुर से चौहाल,मैगरोवाल,जनोडी, मनहोता, कमाही देवी, दतारपुर तलवाड़ा, हाजीपुर, मुकेरियां तक का रेल लाइन का विस्तार किया जाए ताकि आम लोगों को आने जाने में महंगाई के समय में राहत मिल सके। इसके अलावा दुष्यंत मिन्हास ने यह भी कहा कि हमारे क्षेत्र में कोई भी बड़े स्तर का उद्योग स्थापित किया जाए ताकि हमारे क्षेत्र के युवाओं को और अधिक रोजगार मिल सके। स्वास्थ सुविधा और शिक्षा के स्तर को और ऊपर उठाने के लिए हमारे क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएऔर उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो भी योजनाएं आम लोगों के विकास के लिए चलाई जा रही हैं उनकी पूर्ण रूप से आम लोगों को जानकारी दी जाए ताकि हर कोई उसका लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की बहुत बड़ी समस्या है इसका समाधान भी जल्द से जल्द किया जाए क्योंकि अधिकतर मौजूदा समय में शिक्षा का संचालन मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से किया जा रहा है और नेटवर्क ना होने के कारण पढ़ने वाले बच्चों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसका समाधान ना किया गया तो पढ़ने वाले बच्चों शिक्षा के क्षेत्र में पीछे रह जाएंगे। यह भी हमारे क्षेत्र की एक मुख्य समस्या है केंद्रीय राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जी ने भरोसा दिलाया क्षेत्र के हर समस्या के समाधान के लिए हम वचनबद्ध है और हमारा यही लक्ष्य कि हम अपने क्षेत्र का पूर्ण रूप से विकास करें।
फोटो : केंद्रीय राज्य मंत्री शिरीष ओम प्रकाश जी से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत करते हुए दुष्यंत मिन्हास ईशु गुप्ता।








