Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing जिले के 80 गांवों में कोविड-19 बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात

जिले के 80 गांवों में कोविड-19 बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात

– 100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले गांवों की पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित
– डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को टीकाकरण करवाने की अपील की
– कहा,374 गांवों में टीकाकरण की लग चुकी है 100 प्रतिशत पहली डोज

जिले में अब तक हो चुका है 20 लाख से ज्यादा टीकाकरण,रोजाना 20 हजार के करीब हो रही है वैक्सीनेशन

होशियारपुर, 30 जनवरी(ब्यूरो) : डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिले के 80 गांवों में 100 प्रतिशत योग्य लाभार्थियों का कोविड-19 बचाव संबंधी पूर्ण टीकाकरण(दोनों डोजें) किया जा चुका है और आने वाले समय में यह संख्या और बढऩे वाली है। उन्होंने बताया कि इसी तरह जिले के 374 गांवों में सभी योग्य लाभार्थियों को 100 प्रतिशत पहली डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाली पंचायतों को विशेष तौर पर जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें दिन -रात कार्य कर रही है। यही कारण है कि जिले में 20 लाख से ज्यादा कोविड बचाव संबंधी टीकाकरण किया जा चुका है और रोजाना 20 हजार के करीब कोविड वैक्सीनेशन की जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि दूसरी डोज से वंचित लाभार्थी तय समय पर अपना टीकाकरण नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जरुर करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें भी जिले के सभी गांवों व शहरों में टीकाकरण कर रही है, जिसके अंर्तगत डोर टू डोर अभियान चला कर घर बैठे योग्य लाभार्थी का टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण के लिए घर आएं तो उन्हें सहयोग करें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोविड-19 से बचाव में आपकी मदद करता है, इस लिए सभी टीकाकरण जरुर करवाएं ताकि कोविड के बुरे प्रभावों से बचा जा सके।
श्रीमती अपनीत रियात ने कहा कि वर्ष 2007 या उससे पहले पैदा हुए बच्चे कोविड-19 बचाव संबंधी टीकाकरण के योग्य है। इस लिए वे अपने स्कूलों में लगे कैंपों या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अवश्य करवाएं ताकि आने वाले समय में उनकी पढ़ाई को लेकर उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क जरुर पहने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।