पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)
23 जनवरी : सोशल एक्टिविटी के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहने वाली गौरीशंकर सेवा समिति के अध्यक्ष संजीव मल्हन की ओर से यहां समाज सेवा को अपना धर्म कर्म मानते हुए समाज सेवा के कार्य करवाए जा रहे हैं तो वही समिति द्वारा कुछ ऐसे कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं जिससे कि युवा पीढ़ी को जागरूक किया जा सके।वही समिति द्वारा बेटी और बेटे के फर्क को खत्म करने के लिए यहां समय-समय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित करवाये जा रहे है वही पिछले दिनों समिति की ओर से लड़कियों की लोहड़ी का कार्यक्रम भी आयोजित करवाया गया था उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गौरी शंकर सेवा समिति की ओर से 31 जनवरी मंगलवार के दिन गुरदासपुर रोड कबाड़ धर्मशाला में होनहार और जरूरतमंद बेटियों के लिए मुफ्त साइकिल वितरण समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है,ताकि बेटियों को स्कूल में जाने के लिए एक छोटा सा साधन मिल सके।जिसका आज कार्ड रिलीज किया गया,जिसे लेकर जानकारी देते हुए गौरीशंकर सेवा समिति अध्यक्ष संजीव मल्हन ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य मेहमान श्री अश्वनी शर्मा पंजाब अध्यक्ष भाजपा व विधायक पठानकोट,श्री अजय कुमार पांडे आईपीएस माता फुला वाली गुरदासपुर,श्री जगरूप शेखवा,श्री भगत कुणाल जी गद्दी नशीन श्री बाबा बालक नाथ बटाला होंगे,तो वही विशेष मेहमान के तौर पर श्री जोगिंदर पाल पूर्व विधायक हल्का भोआ,श्री जितेंद्र शर्मा एमडी सिटी केबल पठानकोट,स. संतोष सिंह बाजवा चेयरमैन व्यापार मंडल पठानकोट,श्री मनोहर सलारिया चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट,श्री केवल कृष्ण शास्त्री चेयरमैन ब्राह्मण सभा,श्री राजेश कुमार डीओ सेकेंडरी,श्री योगराज शर्मा स्टेट प्रेसिडेंट शिवसेना पंजाब,श्री निर्धारक सिंह बरार फॉर्मर स्टेट इंफॉर्मेशन चेयरमैन पंजाब,श्री रजीव महाजन काला एमडी एसएस कम्युनिकेशन पठानकोट,श्री सुदेश बंसल एमडी संगम एम/सी टूल बटाला,श्री देवेंद्र पाल सिंह बबलू एमडी खुशी वाटिका,कमल पंत प्रेसिडेंट ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन आदि उपस्थित होंगे।वहीं उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया।उन्होंने कहा कि उनका हमेशा ही ये प्रयास रहेगा कि वह अपनी समस्त टीम सदस्यों के साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यक्रम करवाते रहेंगे।सजीव मल्हन ने कहा कि जिस तरह से उन्हें सभी का इतना आशीर्वाद और प्यार मिल रहा है उससे उनका हौसला और भी बढ़ रहा है और वह समूह समिति सदस्यों के साथ इस बात का प्रण भी ले चुके हैं कि यहां वह सोशल एक्टिविटी के कार्य तो करवाएंगे ही तो वही समाज से कुरीतियों को खत्म करने के लिए भी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करते ही रहेंगे।








