Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing शादी में जा रहे करीब 11 लोगों सहित पानी के तेज बहाव में बह गई इनोवा गाड़ी, 9 के श+व..

शादी में जा रहे करीब 11 लोगों सहित पानी के तेज बहाव में बह गई इनोवा गाड़ी, 9 के श+व..

होशियारपुर / गढ़शंकर 11 अगस्त (अशवनी शर्मा)

जेजो खड्ड में हुआ यह भयंकर हादसा

: जैजो दोआबा की खड्ड में हिमाचल प्रदेश के देहला से पंजाब के नवांशहर में इनोवा में शादी में जा रहे करीब गयारह स्वारों सहित पानी के तेज बहाव में बह गई और अव तक की सूचना मुताबिक 9 लोगो के श+व बरामद हो चुके है। लेकिन अभी तक रेसक्यू अपरेशन चल रहा है। एक व्यक्ति दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया को रेसक्यू कर बाहर निकाला जा चुका है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दीपक भाटिया को जैजो दोआबा में डिसपेंसरी में प्राथमिक ईलाज के बाद सिवल अस्पताल माहिलुपर में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर के निकट गांव देहला के दीपक भाटिया आपने पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों के साथ पंजाब के नवांशहर के पास नेहरोवाल में शादी समागम में शामिल होने जा रहे थे। गांव में से ही इनोवा दीपक भाटिया ने किराये पर करवाई थी। इनोवा को बिंदु पुत्र हुकम चंद चला रहा था। जब जैजों दोआबा के पास पहुंचे तो पानी के तेज वहाव के बावजूद चालक ने गाड़ी पानी से निकालने की कोशिश की। लेकिन पानी के तेज वहाब में गाड़ी वह गई। गाड़ी में दीपक भाटिया पुत्र सुरजीत भाटिया, उसके पिता सुरजीत भाटिया, माता परमजीत कौर, चाचा सरूप चंद, मासी बिन्द्र पत्नी सरूप चंद, छन्नो पत्नी अमरीक सिंह, भावना (18), अंकु (20), हर्षित (12) स्वार बताए जा रहे है।