Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing गीतांजलि बेदी ने कंपनी सेक्रेट्रीज की परीक्षा पास कर बनी सीएस

गीतांजलि बेदी ने कंपनी सेक्रेट्रीज की परीक्षा पास कर बनी सीएस

– चुनौती को स्वीकार करने पर लक्ष्य होता है प्राप्त – सीएस गीतांजलि बेदी

बटाला 26 फरवरी (अविनाश‌) : इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज आफ इंडिया (आइसीएसआई) की तरफ से शुक्रवार को कंपनी सेक्टर 8 की फाइनल परीक्षा के नतीजों का एलान किया है। इसमें विधानसभा हलका एवं सरहदी कस्बा कलानौर की गीतांजलि बेदी ने फाइनल परीक्षा पास कर परिवार एवं इलाके का नाम रोशन किया है ‌।
सीएस गीतांजलि बेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां है कि उन्हें काफी खुशी हो रही है कि वह अपने सीएस बनने के लक्ष्य को पूरा करने में सफल हुई है। गीतांजलि ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता परिजनों एवं उनके अध्यापकों का आपको का अहम रोल है। गीतांजलि बेदी ने बताया कि कस्बे में रहने के दौरान कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन परिवार की तरफ से उसकी हर मुश्किल को हल करने के लिए उसका साथ देकर उसकी कामयाबी में अहम रोल अदा किया गया है। गीतांजलि ने कहा कि वह चाहती है कि हर विद्यार्थी को अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर एक चुनौती को स्वीकार करना चाहिए। गीतांजलि ने कहा कि जब तक कोई भी व्यक्ति चुनौती को स्वीकार नहीं करता तब तक उसे उसका लक्ष्य प्राप्त नहीं होता। गीतांजलि के पिता एवं प्रसिद्ध समाज सेवक वरिंदर बेदी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटी की सफलता ने बेदी परिवार का नाम समाज में रोशन किया है।