Prime Punjab Times

Latest news
ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਤੋੜ-ਭੰਨ੍ਹ ਦੀ ਘਟਨਾ ਅਤਿ ਮੰਦਭਾਗੀ, ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤੁਰੰਤ ਹੋ... ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गढ़शंकर / नवांशहर, 24 सितंबर – (अशवनी शर्मा)

इनमें से एक आरोपी घर वालों के लिए गया है इटली परंतु जालंधर में किराए के मकान में रहकर गैंग के साथ करता रहा लूटपाट

पूछताछ में 14 वारदातों को दिया अंजाम, तीन मामले दर्ज

: जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने मोटरसाइकिल लुटेरे के गिरोह को सीआईए स्टाफ की मदद से काबू कर लिया गया। आरोपियों पर जिले में तीन लूट के मामले पहले ही दर्ज है। पूछताछ के दौरान कुल 14 वारदातें करने की बात कबूली है, 11 लोगों ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई, जिनके बारे में पुलिस अब जानकारी जुटा रही है। एसपी(डी) डॉ मुकेश कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गांव भान मजारा निवासी नंदलाल ने थाना सदर पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लंगड़ोआ बस अड्डे पर खड़ी अपनी बेटी को लेने के लिए गए थे, वापस आते हुए गांव की एक नहर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात नौजवानों ने उन्हें घेर लिया तथा दातार के बल पर उनकी बेटी का पर्स छीन लिया जिसमें करीब 1600 रुपए तथा उसके जरूरी कागजात थे। उन्होंने अपने तौर पर खोज की तो पता चला कि उनकी बेटी का पर्स गांव सोना निवासी हरकीरत सिंह, जसपाल सिंह भारटा खुर्द, जसप्रीत सिंह ने छीना है। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए व्यक्तियों को काबू कर उनके खिलाफ धारा 307, 3 (5), 317 (2) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी हरकीरत सिंह व जसपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक-एक मामला दर्ज है।उन्होंने बताया कि आरोपी वारदात के दौरान छिना गया मोबाइल फोन किसे बेचते थे, इसकी भी जांच की जा रही है। इससे पहले गांव बैरसियां के पास सास बहू को स्कूटी से धक्का देकर गिराने और पर्स छीनने की वारदात भी इन्हीं लुटेरों ने की थी, जिसमें स्कूटी पर ही सवार एक मासूम बच्चे का बाजू भी फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने बताया कि भारटा खुर्द निवासी आरोपी जसप्रीत सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने घर वालों व रिश्तेदारों में बताया हुआ है कि वह इस समय इटली में रह रहा है, लेकिन वह जालंधर में किराए का मकान लेकर रहता था तथा रोजाना वारदात करने के लिए नवांशहर आता था तथा शाम को फिर से जालंधर चला जाता था। उन्होंने बताया कि बैरसियां, दुपालपुर और भान मजारा गांव में दातार दिखाकर हजारों का कैश तथा मोबाइल की इन तीनों आरोपियों ने लूट की है। नवांशहर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मानयोग अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।

error: copy content is like crime its probhihated