Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दसूहा : नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : एस.एस.पी

दसूहा : नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता : एस.एस.पी

गुप्त सूचना के आधार पर दसूहा पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च आप्रेशन में 22 हजार लीटर लाहन व 80 लीटर अवैध शराब बरामद
आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया मामला

होशियारपुर/दसूहा,15 फरवरी(चौधरी) : एस.एस.पी.ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव अक्की टुंडा में एक व्यक्ति सवरन निवासी भैणी मियां खां जिला गुरदासपुर व उसके एक साथी की ओर से अवैध शराब की तस्करी करने के लिए व शराब लोगों को पिलाने के लिए भट्टियां लगा कर बड़े स्तर पर अवैध शराब तैयार की जा रही है।
एस.एस.पी ने बताया कि गुप्त सूचना पर फौरी कार्रवाई करते हुए डी.एस.पी दसूहा रणजीत सिंह व थाना प्रभारी दसूहा के नेतृत्व पुलिस कर्मचारियों की रेड टीम तैयार कर उक्त स्थान पर सर्च आप्रेशन चलाया गया। इस सर्च आप्रेशन के दौरान पुलिस को देखकर अवैध शराब तैयार करने वाले उक्त दोनों आरोपी नाव पर भागने में कामयाब हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने 22 हजार लीटर लाहन, 80 लीटर अवैध शराब, 11 तिरपालें, 2 शराब बनाने वाले बर्तन बरामद कर आरोपी सवरन व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना दसूहा में मामला दर्ज कर लिया है। एस.एस.पी ने कहा कि भविष्य में भी जिला पुलिस की ओर से इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

error: copy content is like crime its probhihated