दसूहा 1 जुलाई (चौधरी)
: दसूहा पुलिस द्वारा संदीप कुमार मलिक एसएसपी होशियारपुर तथा बलविंदर सिंह जौडा डीएसपी दसूहा के दिशा निर्देशों अनुसार थाना प्रभारी राजिंदर कुमार के योग्य नेतृत्व में बड़े सत्र पर सर्च अभियान चलाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने बताया कि इस सर्च अभियान में दसूहा हाजीपुर चौक, एसडीएम चौंक, मारुति सुजुकी चौंक, होशियारपुर चुंगी चौंक ,बस स्टैंड दसूहा, प्राचीन पांडव सरोवर दसूहा, रेलवे स्टेशन दसूहा के अतिरिक्त दसूहा के मुख्य बाजार में दो तथा चार पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बसों को भी चैक किया गया। उन्होंने बताया कि वाहनों की चेकिंग करते समय ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम वाहन चलाने वाले ड्राइवरो का भी नशा चैक किया गया। उन्होंने बताया कि दसूहा पुलिस लोगों की सुरक्षा हेतु अपनी ड्यूटी दिन रात्रि निभा रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के तहत सख्ती से कार्रवाई की जा रही है तथा इससे पहले एनडीपीएस एक्ट अधीन कई मामले दर्ज किए गए हैं।








