अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत और हजारों लोगों के फंसने की घटना बहुत ही दुखदायी – बिन्नी वर्मा
पठानकोट 9,जुलाई(तरूण/रोहित) : शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के पंजाब महामंत्री युवा सेना विंग के विनी वर्मा ने प्रेस को बयान देते हुए कहा बहुत ही दुखदाई घटना है बाबा अमरनाथ के श्रद्धालु के साथ बादल फटने से कई लोगों की मृत्यु हो गई है हजारों लोग फस गए हैं लोगों के मन में डर का माहौल है बिन्नी वर्मा ने कहा तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और 25 टेंट बहा कर ले गया हजारों की गिनती में श्रद्धालु बाबा अमरनाथ में नतमस्तक होने के लिए जाते हैं पर कुदरती हादसे में जिन लोगों की मृत्यु हो गई है लोगों में डर की भावना उत्पन्न हो गई है जिसके चलते बिन्नी वर्मा ने नम आंखों से यात्रियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी और कहा कि बाबा भोलेनाथ उनके परिवार बालों के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें बिन्नी वर्मा ने कहा एनडीआरएफ की टीमे रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई हैं जो लोग लापता हैं उन्हें जल्द से जल्द ढूंढा जाए विनी वर्मा ने कहा लगभग 5:30 बजे बादल फटने से जो लोग बिल्कुल सामने वाले टेंट पर आराम कर रहे थे तेज पानी के कारण पानी उस टेंट को बहा कर ले गया जिसमें कई यात्री पानी में बह गए और कई यात्री लापता है बिन्नी वर्मा ने सेंटर से गुहार लगाते हुए कहा जिन लोगों की बाबा अमरनाथ की यात्रा में मृत्यु हुई है उन परिवारों को 1करोड रुपया मुयाबजा दिया जाए ताकि उनका परिवार अच्छे तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।इस मौके पर मौजूद पंजााब उपाध्यक्ष युवा सेना बलवीर सिंह बबलू वर्मा सीनियर नेता राकेश सुरी व्यापार मंडल प्रधान अमित वर्मा जिला प्रधान युवा सेना अंकुश काकड़िया देहाती प्रधान सांबा कमार आदि मौजूद थे।








