शाहपुर कंडी( के के हैप्पी)
शाहपुर कंडी टाउनशिप में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
6 सितंबर : भारतीय विकास परिषद शाखा शाहपुर कंडी टाउनशिप के अध्यक्ष राकेश महाजन और श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष शिव प्रकाश की अध्यक्षता में शाहपुर कंडी टाउनशिप में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा मुक्त प्रिंसिपल करण दीप सिंह की ओर से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।जिसमें सबसे पहले सरकारी मॉडल स्कूल शाहपुर कंडी टाउनशिप के प्रिंसिपल नीरू कटोच की अध्यक्षता में टीचरों को फूल मालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया। उस उपरांत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर कंडी टाउनशिप में प्रिंसिपल मोनिका शर्मा की अध्यक्षता में सभी टीचरों को फूल मालाएं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष शिव प्रकाश ने सभी टीचरों को शिक्षक दिवस की बधाई थी और छात्रों को सभी टीचरों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। भारतीय विकास परिषद के प्रांतीय दायित्व धारी कमल की ओर से भारतीय विकास परिषद के पांच सूत्रों के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि भारत विकास परिषद पिछले कई वर्ष से क्षेत्र के स्कूलों में सभी शिक्षकों को सम्मानित करता आ रहा है जोकि एक संस्कार के प्रकल्प के रूप में भी किया जाता है उन्होंने आश्वासन दिया कि इसी तरह हर वर्ष शिक्षक दिवस पर आदरणीय शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। प्रिंसिपल मोनिका शर्मा द्वारा सभी आए हुए भारतीय विकास परिषद और श्री सनातन धर्म सभा के सदस्यों का धन्यवाद किया और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा दिवस पर छात्रों द्वारा दिए गए सम्मान के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी दी अंत में मुख्य अतिथि करण दीप सिंह की ओर से सभी छात्रों को और उपस्थित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए उनके कर्तव्य से अवगत कराया। इस मौके पर प्रिंसिपल मोनिका शर्मा, प्रिंसिपल नीरू कटोच, सीमा शर्मा, मनोज शर्मा, निधि शर्मा, भारती, राजीव महाजन, अजीत सिंह, विशाल महाजन, संगीता कांडा, मनप्रीत, मीनाक्षी, भावना , अनुपमा भारद्वाज, मनीता शर्मा, कुलवंत कौर के अलावा सभी शिक्षक मौजूद थे।
फोटो 1 सरकारी मॉडल स्कूल शाहपुर कंडी टाउनशिप में शिक्षकों सम्मानित करते हुए भारतीय विकास परिषद और सनातन धर्म सभा के सदस्य।
फोटो 2 भारतीय विकास परिषद और सनातन धर्म सभा के सदस्यों को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल मोनिका शर्मा।








