फगवाड़ा ( लाली दादर )
* शीघ्र की जायेंगी अन्य नियुक्तियां : *राजिंदर बिल्ला*
19 जुलाई : शिव सेना (यूबीटी) की यूथ इकाई युवा सेना की एक बैठक वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजिंदर बिल्ला की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में शिव सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल के अलावा प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी , युवा सेना परदेश उपाध्यक्ष रूपेश धीर तथा सिटी प्रधान रमन शर्मा व बब्बी गोस्वामी विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान बलजीत भुल्लाराई को युवा सेना का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बलजीत भुल्लाराई पहले भी शिव सेना को देहाती अध्यक्ष फगवाड़ा के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिव सेना की प्रदेश इकाई द्वारा अब उन्हें युवा सेना में बड़ा दायित्व सौंपा गया है। इस दौरान राजिन्द्र बिल्ला एवं गुरदीप सैनी ने बलजीत भुल्लाराई सहित समूची युवा इकाई को पंजाब के विभिन्न जिलों में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की विचारधारा से अवगत करवाते हुए युवाओं को संगठन के साथ जोडऩे का निर्देश दिया। बलजीत भुल्लराई ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती तथा विस्तार के लिये दिन-रात परिश्रम करेंगे। राजिंदर बिल्ला ने बताया कि शिव सेना की पंजाब इकाई महिला सशक्तिकरण और खेलों को बढ़ावा देने के प्रति गंभीरता से काम कर रही है ताकि युवाओं को नशे की लत से बचा कर खेलों की तरफ आकर्षित किया जा सके। इसी लक्ष्य को मुख्य रखते हुए शिव सेना की महिला इकाई तथा स्पोर्टस सैल का भी विस्तार किया जायेगा। शिव सेना नेताओं ने बताया कि उनका संगठन बिना किसी जाति, पंथ, संप्रदाय का भेदभाव किये समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। संगठन का हरेक कार्यकर्ता स्व. बाबा साहिब ठाकरे की प्रेरणा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के सानिध्य में राष्ट्र की एकता, अखंडता और समाज में आपसी भाईचारे की मजबूती के प्रति समर्पित है। इस दौरान रुपेश धीर ने विश्वास दिलाया कि युवा सेना को विस्तार देते हुए शीघ्र ही अन्य नियुक्तियां भी की जायेंगी।








