श्री राम नवमी पर संस्था ने विश्व कल्याण के लिए करवाया हवन यज्ञ
जगराओ (KAMALDEEP BANSAL) अग्रवाल समाज जगराओं की प्रमुख संस्था श्री अग्रसेन समिति (रजि) जगराओं द्वारा श्री राम नवमी के पवित्र दिन विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ करवाया गया । संस्था के अध्यक्ष पीयूष गर्ग और उप चेयरमैन जितेंद्र गर्ग ने कहा श्री राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म के लिए सबसे बड़ा पर्व है। क्योंकि श्री राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है। चैत्र नवमी शुक्ल पक्ष तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म के लोग हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम के जन्मोत्सव का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। हवन यज्ञ के पश्चात संस्था के समूह मेंबरों द्वारा एक विशेष बैठक की गई बैठक में संस्था के माननीय अध्यक्ष पियूष गर्ग ने अपना अध्यक्ष पद की समय अवधि पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी मेंबरों से आग्रह किया। बैठक में हाजिर मेंबरों की सर्व सहमति से संस्था के उपाध्यक्ष अनमोल गर्ग को संस्था का नया अध्यक्ष नियुक्त किया । इस मौके संस्था के महासचिव कमलदीप बंसल ने कहा कि संस्था की परंपरा रही है कि अध्यक्ष पद की समय अवधि पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है तथा अध्यक्ष पद का चुनाव हमेशा ही सर्व सहमति से किया जाता है । उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष अनमोल गर्ग संस्था की अगुवाई कर चुके अमित सिंघल और पीयूष गर्ग की तरह अग्रवाल समाज की भलाई के लिए हर संभव कार्य करेंगे। इस मौके अनमोल गर्ग ने सभी मेंबरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह अपनी जिम्मेदारी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके दीपक गोयल डीके, वैभव बंसल जैन, अमित बंसल, पुनीत बंसल, मोहित गोयल, गौरव सिंगला ,दीपक गोयल, संजीव बंसल सहित संस्था के सभी मेंबर हाजिर थे।








