Prime Punjab Times

Latest news
*SMO ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦਸੂਹਾ ਵਿਖੇ ਪੌਦਾ ਲਗਾ ਕੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੰਭਾਲ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਸੰਦੇਸ਼* ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026’ ਦੀ ਮਸ਼ਾਲ ਦਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ‘ਚ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਵਾਤਾਵਰਣ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਤੀ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਭੂਮਿਕਾ ਨਿਭਾਉਂਦੇ ਹਨ : ਡੀਈ... ਵਾਅਦਿਆਂ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਵਧ ਕੇ ਫੈਸਲੇ ਲਾਗੂ ਕਰੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ : ਦਰਸ਼ਵੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਣਾ ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ-2026’ ਦੀ ਟਾਰਚ ਰਿਲੇਅ 23 ਨੂੰ ਪਹੁੰਚੇਗੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਜ਼ੋਨ ਵਾਲੀਬਾਲ ਟੀਮ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਟੂਰਨਾਮੈਂਟ 'ਚ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ, DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਦੋ... KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ’ ਦਾ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਦਘਾਟਨ  *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सबंधी कार्ड रिलीज ,1 से 4 सितंबर तक श्री कृष्ण कथा व जन्मोत्सव मनाया ... ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸੰਪੂਰਨ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਦਸੂਹਾ 'ਚ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਡਾ.ਉਬਰਾਏ ਨੇ ਦੁਬਈ ਚ ਮੌਤ ਦੇ ਮੂੰਹ ਵਿੱਚ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਾਰ ਲਈ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता : राजा वालिया

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी द्वारा दिए गए बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता : राजा वालिया

बटाला, 28 जनवरी: (अविनाश शर्मा) 

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर लगाया गया लंगर

: स्थानीय नेहरू गेट बटाला में समाज सेवक तथा नैशनल वाल्मीकि सभा अध्यक्ष माझा जोन हिमांशु मल्होत्रा के नेतृत्व में अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का प्रकाशोत्सव पर एक धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में शिवसेना हिन्दूस्तान के संगठन मंत्री राजा वालिया ने अपने साथियों सहित शिरकत करके शहरवासियों को बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव की बधाई दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजा वालिया ने कहा कि अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी ने अपना पूरा जीवन सिख पंथ की तथा लोगों की भलाई में लगाया। उन्होंने कहा कि बाबा दीप सिंह जी ने सिख कौम की रक्षा हेतु अपना बलिदान दिया है, जिसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। राजा वालिया ने कहा कि हम सभी को बाबा दीप सिंह जी द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलना चाहिए और हमेशा सत्य और धर्म का साथ देते हुए जरुरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नौजवान पीढ़ी को अपने देश के महान शहीदों व संतों के बारे में अवगत करवाना चाहिए तांकि हमारी नौजवान पीढ़ी अपनी संस्कृति से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि आज बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव उत्सव पर नेहरू गेट बटाला में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया है, जिसमें उन्होंने शिरकत करके जहां बाबा दीप सिंह जी का आर्शीवाद प्राप्त किया, वहीं साथ ही लंगर में सेवा करके संगत के दर्शन भी किए हैं।
इस अवसर पर और बातचीत करते हुए हिमांशु मल्होत्रा ने बताया कि बाबा दीप सिंह जी के प्रकाशोत्सव उत्सव पर उनके तथा उनके साथियों द्वारा एक धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों ने शिरकत करके बाबा दीप सिंह जी का आर्शीवाद प्राप्त किया है। इस अवसर पर उनके साथ हर्ष मल्होत्रा सिटी वाल्मीकि सभा प्रधान ,दलेर सिंह, शेर सिंह, आशु अरोड़ा, सुख संधू, निखिल, प्रिंस, दाविश, जशन, तुषार आदि उपस्थित थे।