पठानकोट (पंकज शर्मा अविनाश शर्मा ) पिछले 10 दिनों से लगातार पॉजिटिव केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को 78 केस पॉजिटिव निकले जिसके चलते लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नए निकले मामलों में 3 बच्चे, महिला 32 व 43 पुरुष शामिल हैं। जिसमें 60 शहरी व 18 ग्रामीण क्षेत्रों के लोग शामिल हैं। दूसरी ओर राहत की बात यह है कि सिविल अस्पताल में लैवल-2 के मरीज दो ही भर्ती है जबकि शेष होम आईसोलेट हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। जिसके चलते 18 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया और जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़ती हुई 265 हो गई। रविवार को निकले पॉजिटिव केसों में से अस्पताल में कार्यरत एक महिला डाक्टर, मिशन रोड से निजी डैंटिस्ट डाक्टर, पुलिस विभाग से एक पुलिस कर्मी, एक बैंक महिला कर्मी तथा एयरफोर्स स्टेशन से संबधित 4 पुरुष व एक महिला शामिल है।
जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने बताया कि जिले में अब तक 19,309 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,610 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 434 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आर.टी.पी.सी.आर. अमृतसर में भेजे गए 339 सैंपलों में से 38 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 301 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। टरू नैट मशीन में लिए गए एक सैंपल में से एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिविट आई। वहीं रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 175 सैंपलों में से 18 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 157 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 19 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव तथा अन्य जिलों से 2 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को 51 लोगों के सैंपल लिए गए और 275 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते कुल 326 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए अलग-अलग कैंपों में कुल 228 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगी जिसके चलते अब तक कुल 7,20,590 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।
इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस
रविवार को जिन 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से बजरी कंपनी से 35 वर्षीय महिला, खानपुर से 20 वर्षीय युवती, पठानकोट से 16 व 18 वर्षीय युवक तथा 21 वर्षीय व्यक्ति, डेरीवाल से 29 व 50 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर से 36 वर्षीय व्यक्ति, मामून से 48 वर्षीय व्यक्ति, सुजानपुर से 44 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 45 वर्षीय महिला, मामून से 73 वर्षीय व्यक्ति व 68 तथा 39 वर्षीय महिला, सैली कुलियां से 41 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से 30 व 59 वर्षीय महिला, मामून से 20 वर्षीय युवती, सैली रोड से 46 वर्षीय महिला, मनवाल बाग से 71 वर्षीय महिला, गोसाईंपुर से 43 वर्षीय व्यक्ति, ओल्ड शाहपुर पठानकोट से 40 वर्षीय महिला, सुंदर चक्क से 24 वर्षीय व्यक्ति व 23 वर्षीय महिला, माडल टाउन से 26 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर से 27 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री नगर से 27 वर्षीय महिला, कंडवाल से 28 वर्षीय व्यक्ति, डांडी मोहल्ला से 42 वर्षीय व्यक्ति, जिंदराई से 37 वर्षीय व्यक्ति, गंदियाल से 43 वर्षीय व्यक्ति, शेरपुर से 46 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री नगर से 11 वर्षीय बच्ची, इंदिरा कालोनी से 33 वर्षीय व्यक्ति, आनंदपुर से 26 वर्षीय महिला, पठानकोट से 27 वर्षीय व्यक्ति, जखबड़ से 65 वर्षीय महिला, पठानकोट से 65 वर्षीय महिला, माधोपुर से 22 वर्षीय महिला, पठानकोट से 78 व 37 वर्षीय व्यक्ति, सरना से 30 वर्षीय महिला, पठानकोट से 7 वर्षीय बच्चा, 35 वर्षीय महिला व 21 वर्षीय व्यक्ति, गुरदासपुर से 34 वर्षीय महिला, पठानकोट से 56 व 30 वर्षीय व्यक्ति, गुरदासपुर रोड से 36 वर्षीय व्यक्ति, गुरु नानक पार्क से 37 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव थापर से 48 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से 29 वर्षीय महिला, प्रेम नगर से 52 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से 68 वर्षीय व्यक्ति, इंदिरा कालोनी से एक ही परिवार के पांच सदस्य, जंडवाल से 27 वर्षीय व्यक्ति, डलहोजी रोड से 55 वर्षीय व्यक्ति, ग्रीन एवीन्यू से 27 वर्षीय महिला, मिशन रोड से 28 वर्षीय महिला, शांतबिहार से एक ही परिवार के 5 सदस्य, डलहोजी रोड से 28 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए।