पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)
20 जनवरी : आम आदमी पार्टी नेता अमित मिट्ठू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की सीएम भगवंत मान आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से जो एक्सीडेंट इंश्योरेंस पॉलिसी पंजाब में चलाई जा रही है यह पॉलिसी पंजाब में लोगों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है इस स्कीम के तहत एक तो एक्सीडेंट से संबंधित व्यक्ति का पूरा इलाज पंजाब की मान सरकार करवायेगी तो वहीं दूसरा जो भी एक्सीडेंट हुए व्यक्ति को हॉस्पिटल तक लेकर जाएगा उसे 2000 रूपये भी देगी।इससे जो लोग आगे रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों को अस्पताल जाने से घबराते थे उनका इंसानियत के प्रति फर्ज बढ़ेगा और पंजाब में लोगों के एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना को बढ़ावा मिलेगा ऐसी पालिसी को पंजाब के इतिहास में किसी सरकार ने पहले लागू नहीं किया जो कि आप सरकार ने पंजाब में लागू किया है इस मौके अमित ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब को खुशहाली की ओर ले जाने के लिए रोज नए नए कदम उठाकर लोगों की मुश्किलें हल करने में हाजिर है उन्होंने अपने जिले के नेता मंत्री लालचंद कटारूचकक और हल्का इंचार्ज पंजाब टूरिज्म डवलपमेंट विभाग चेयरमैन विभूति शर्मा का तह दिल से आभार किया जो जनता की सेवा में दिन रात वर्करों के साथ जनता की सेवा में हाजिर रहते हैं।








