Prime Punjab Times

Latest news
ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਲਈ ਸੰਪੂਰਨ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਦਸੂਹਾ 'ਚ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਡਾ.ਉਬਰਾਏ ਨੇ ਦੁਬਈ ਚ ਮੌਤ ਦੇ ਮੂੰਹ ਵਿੱਚ ਗਏ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਾਰ ਲਈ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਦਿਲਕਸ਼ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਕਿਕ ਬਾਕਸਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਕਾਂਸੇ ਮੈਡਲ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ "ਇਮਰਜਿੰਗ ਟੈਕਨਾਲੋਜੀ ਐਂਡ ਦਾ ਫਿਊਚਰ ਆਫ਼ ਆਈਟੀ” ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਪੈਨਸ਼ਨ ਕੋਈ ਖੈਰਾਤ ਨਹੀਂ ,ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਹੱਕ ਹੈ - ਆਗੂ ਆਈ.ਕੇ.ਜੀ. ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਦਾਖਲਿਆਂ ਦੀ ਆਖਰੀ ਮਿਤੀ 'ਚ ਵਾਧਾ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਸੁਨਹਿਰੀ ਮੌਕਾ - ... ਸ਼੍ਰੀ ਅਚਲੇਸ਼ਵਰ ਧਾਮ ਵਿੱਚ ਹਰਿਨਾਮ ਸੰਕੀਰਤਨ ਮਹਾਕੁੰਭ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਸਮਾਪਨ.. ਘੰਟਿਆਂ ਬੱਧੀ ਹੋਈ ਮੂਸਲਾਧਾਰ ਬਾਰਿਸ਼ ਕਾਰਨ ਤਹਿਸੀਲ ਦਸੂਹਾ ਹੋਈ ਹਾਲੋ ਬੇਹਾਲ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ‘ਸੋਮਨਾਥ ਸੰਵਾਦ’ ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਖਾਦਾਂ ਦੀ ਟੈਗਿੰਗ ਰੋਕਣ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਨਿਰਵਿਘਨ ਸਪਲਾਈ ਲਈ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ ਜਾਰੀ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अल्पसंख्यकों की मुश्किलों के लिए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के……

अल्पसंख्यकों की मुश्किलों के लिए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के……

अल्पसंख्यकों की मुश्किलों के लिए चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चेयरमैन प्रोफेसर नाहर को दिया आश्वासन अल्पसंख्यकों की हर समस्या का होगा समाधान

गुरदासपुर 28 नवंबर ( अशवनी ) : पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर इमैनुअल नाहर ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से चंडीगढ़ में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रोफेसर नाहर में पंजाब में अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित वर्गों को आ रही समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। प्रो नाहर ने कहा कि पंजाब सरकार सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को आदेश जारी करे कि अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित लोगों को जायज काम करवाने में कोई परेशानी ना आए। अल्पसंख्यकों के बच्चों को sc-st भाईचारा की तरह प्लस टू तक की शिक्षा सुविधाएं दी जाएं। अल्पसंख्यक भाईचारे से संबंधित जिन लोगों के अपने घर नहीं हैं उन्हें पांच-पांच मरले के प्लाट दिए जाएं। पंजाब सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिसके तहत है गिरजाघर, मस्जिद व स्कूल आदि सारे मिशन की जमीन जायदाद की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ईसाई व मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तान की चारदीवारी व रखरखाव के लिए ग्रांट जारी करने का प्रबंध किया जाना चाहिए। अल्पसंख्यक के लिए हर जिले में एक कम्युनिटी हॉल बनाया जाए। केंद्र सरकार की तर्ज पर पंजाब में भी अल्पसंख्यकों को नौकरियों में ओबीसी के आधार पर आरक्षण दिया जाए। प्रो नाहर ने कहा कि बहुत से बहुत से सरकारी अधिकारी व गांवों की पंचायतों के मेंबर यह कह रहे हैं कि अल्पसंख्यकों के लिए यह स्कीम नहीं है। तहसीलदार जो की बीसी का सर्टिफिकेट बनाने में आनाकानी कर रहे हैं उनको भी आदेश जारी किए हैं कि वह अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाएं अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी में विश्वास दिलाया कि वह जल्दी ही अल्पसंख्यक की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रोफेसर नाहर ने जो बातें रखी हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। इस संबंध में वह जल्दी ही कमीशन के चेयरमैन सहित उनके साथियों के साथ मुलाकात करके उनकी मांगों को लागू करवाने के लिए चंडीगढ़ में एक बैठक बुलाएंगे। इसमें अल्पसंख्यक आयोग के प्रतिनिधियों के अलावा क्रिश्चन धार्मिक गुरुओं व क्रिश्चियन कम्युनिटी के नेताओं के साथ चंडीगढ़ में बैठक की जाएगी। इस अवसर पर मसीही भाईचारे के लोग उनके साथ उपस्थित थे।