Prime Punjab Times

Latest news
ਜੇਲ ਮੰਤਰੀ ਡਾ. ਰਵਜੋਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਬੱਚੇ ਗੁਰਕਰਨ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਾਣਿਆ ਹਾਲਚਾਲ ਬੋਰਵੈੱਲ ਚ ਡਿੱਗੇ 3 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਰਾਹਤ ਕਾਰਜ ਟੀਮਾਂ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ 'ਚ 3 ਸਾਲਾਂ ਬੱਚਾ ਬੋਰਵੈੱਲ ਡਿੱਗਿਆ ,ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਬਚਾਅ ਕਾਰਜ ਜਾਰੀ पंजाब में मैरिट लिस्ट में 14 वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा दपनीश कौर को कमेटी मैंबरों व समूह स्टा... ਬਲਾਕ ਟਾਂਡਾ - 2 ਤੋਂ ਸੀਐਚਟੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸੂਬੇ ਦੇ 72 ਅਧਿਆਪਕ ਫਿਨਲੈਂਡ 'ਚ ਐਜ਼ੂਕੇਸ਼ਨਲ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਲਈ ਚੁਣ... KRKDAV सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दसवीं कक्षा का नतीजा शतप्रतिशत रहा  ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਗਾ ਕਲਾਂ +2 ਦਾ ਨਤੀਜਾ 100 ਪ੍ਰਤੀਸ਼ਤ ਰਿਹਾ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜਨਗਣਨਾ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ – ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ ਲਾਇਸੈਂਸੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨੂੰ ਜਨਤਕ ਤੌਰ ’ਤੇ ਨਾਲ ਲਿਜਾਣ ’ਤੇ 30 ਮਈ ਤੱਕ ਪਾਬੰਦੀ : ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 22वा अंतरराष्ट्रीय महान संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरवार संबंधी तैयारी आरंभ –संत बाबा जसपाल सिंह ओढ़रा

22वा अंतरराष्ट्रीय महान संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरवार संबंधी तैयारी आरंभ –संत बाबा जसपाल सिंह ओढ़रा

दसूहा, 15 मार्च (चौधरी )

: तीन दिवसीय 22वा अंतर्राष्ट्रीय महान संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरबार श्री गुरु रविदास चेरिटेबल ट्रस्ट पंजीकृत दसूहा तथा क्षेत्र निवासियों के सहयोग से 22 मार्च को पंचायत समिति स्टेडियम दसूहा में करवाया जा रहा है।इस संबंधी जानकारी देते हुए संत बाबा जसपाल सिंह गद्दीनशीन डेरा बाबा बन्ना राम ओडरा तथा गुरप्रीत सिंह ओढ़रा प्रैस सचिव ने बताया कि महान संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरवार दिनांक 20 मार्च से 22 मार्च तक करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए जाएंगे 21 मार्च को रात्रि के दीवान सजाए जाएंगे तथा 22 मार्च दिन रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे उपरांत पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे, रागी , ढाड़ी तथा प्रवक्ता गुरबाणी के साथ जोड़कर संगतों को निहाल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद परिवार की लड़कियों की समूहिक शादियां 22 मार्च दिन रविवार को करवाई जाएंगी तथा जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों को घरेलू प्रयोग होने वाला सामान भी ट्रस्ट द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महान संत सम्मेलन तथा कीर्तन दरवार संबंधी तैयारियां आरंभ कर दी गई है।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा।

error: copy content is like crime its probhihated