गढदीवाला 24 जनवरी (चौधरी)
: लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में गणतंत्र दिवस का आयोजन प्रिंसिपल शेखर मोदगिल जी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास से किया गया।
बच्चों ने देश भक्ति के गीतों पर नृत्य, भाषण, कविता वाचन करके देश के प्रति अपनी भावनाओं को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर 11वीं कक्षा के छात्र जनप्रीत सिंह ने अंग्रेजी भाषा में आठवीं कक्षा की छात्रा आन्या ने हिंदी भाषा में और दूसरी कक्षा की छात्रा अश्मीत ने अंग्रेजी भाषा में भाषण द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व को बताते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। इसी क्रम में कक्षा छठी की छात्रा अवनी शर्मा ने अंग्रेजी भाषा में तथा हिना ने हिंदी भाषा में कविता द्वारा देश के प्रति अपने प्रेम को अभिव्यक्त किया। दूसरी कक्षा के छात्रों ने एक ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। दूसरी कक्षा के ही एक छात्र पार्थ ने अंग्रेजी में कविता और गैविश ने भाषण द्वारा प्रस्तुति दी। कक्षा सातवीं की छात्राओं ने देशभक्ति के गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा छठी की छात्राओं ने देश भक्ति पर एक गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बच्चों में बड़ा उत्साह था और देशभक्ति की भावना झलक रही थी।अध्यापकों ने भाषण द्वारा बच्चों को देश के स्वर्णिम अतीत के बारे में तथा देशभक्तों ने किस प्रकार अपना बलिदान देकर इस आजादी को प्राप्त किया और किस प्रकार संविधान लागू हुआ के बारे में बताया । गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया गया और इस स्वतंत्रता को हमेशा कायम रखने के लिए अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रिंसिपल शेखर मोदगिल ने सबको 77 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए बताया कि किस तरह से देश आजाद हुआ और 26 जनवरी को संविधान लागू होने के कारण ही इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने बताया कि कैसे हमारे क्रांतिकारी देश भक्तों ने कुर्बानिया ं देकर इस स्वतंत्रता को प्राप्त किया जिसका आज हम आनंद ले रहे हैं। हमारा कर्तव्य है कि इस स्वतंत्रता के मूल्य को जो उन्होंने अपनी जान देकर प्राप्त की पहचाने और देश के विकास तथा उन्नति के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहें। इस अवसर पर स्मूह स्टाफ उपस्थित था








