बटाला / सुजानपुर (अविनाश शर्मा)
आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में लिया जाए
: पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर्स यूनियन वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन जिला पठानकोट की बैठक चेयरमैन सतीश शर्मा अध्यक्षता में हुई जिसमें पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के मसले हल ना करने को लेकर रोश व्यक्त किया गया
इस मौके पर चेयरमैन सतीश शर्मा, अध्यक्ष राजेंद्र कुमार , महासचिव सुरेश कुमार, मोहन सिंह ने संयुक्त रूप से बताया उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब के कर्मचारियों पेंशनर संयुक्त फ्रंट को कई वार समय देकर बैठक को टाला गया है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों के मसले हल नहीं किए जा रहे । जिसको लेकर पंजाब सरकार के कर्मचारी पेंशनरों में भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को डीए 58% दिया जा रहा है जबकि पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों को 42% डीए दिया जा रहा है । वही पुरानी पेंशन लागू की जाए ,पे कमीशन का बकाया एक किस्त में दिया जाए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों पेंशनरों की मागो का हल पहल के आधार किया जाए। उन्होंने कहा कि लगभग हजारों पेंशनर पे कमीशन का बकाया तथा डीए का इंतजार करते हुए स्वर्ग सिधार गए हैं । उन्होंने पंजाब सरकार से मांग कि है कि कर्मचारी पेंशनरों को बकाया जनवरी 2016 से एक किस्त में दिया जाए ,डीए की किस्तें का बकाया जारी किया जाए,डी ऐ केन्द्र पैटनर पर किया जाए,कर्मचारीयों पेंशनरों डीए 16 प्रतिशत बढ़ोतरी करके 58 प्रतिशत किया जाए ,पुरानी पेंशन रूल 1972 के मुताबिक अधिसूचना जारी की जाए, अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारीयों को कम से कम 26000 रुपया वेतन दिया जाए , आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में लेकर वेतन के खाते में सीधा डाला जाए ,सभी विभागों में खाली पदो पर रेगुलर भर्ती पूरे स्केल पर की जाए इस मौके पर अध्यक्ष राजिंद्र कुमार, मोहन सिंह, सुरेश कमार, दलजीत सिंह, सतवीर सिंह, दलबीर सिंह , पवन कुमार, सुरेश भगत , हरपाल संधू, दर्शन सिंह, बलवंत सिंह, निर्मल कुमार, सत्येंद्र कुमार, अविनाश चंद्र,, रवि कुमार नरेंद्र सिंह ,संदीप सिंह , अमित सिंह , जगजीत सिंह, जसपाल सिंह ,सुरेश कुमार, शमशेर सिंह ,दलजीत सिंह , जितेंद्र कुमार,प्रेम कुमार, बलविंदर कुमार ,निर्मल कुमार, सतवीर, रवि कुमार, सोनू आदि उपस्थित थे।








