दसूहा, 22 अगस्त (चौधरी )
: पंजाब सरकार द्वारा पूरे पंजाब में भाजपा के जो सुविधा कैंपों पर प्रतिबंध लगाया गया है असहनीय है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष पाया जा रहा है।इस संबंधी दसूहा में भाजपा के हलका इंचार्ज रघुनाथ सिंह राणा तथा प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रविंदर रवि शिंगारी के योग्य नेतृत्व में रोष मार्च करके पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया।इस अवसर पर एडवोकेट शुभ सरोच, सुशील कुमार पिंकी,करणपाल सिंह गोल्डी,संजीव मन्हास,बलकीश राज भी शामिल हुए।इस संबंधी जानकारी देते हुए रघुनाथ सिंह राणा ने बताया कि भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओ द्वारा केन्द्र सरकार की लोक भलाई योजनाओं को लेकर कैंपों के माध्यम सुविधा कार्ड बनाए जा रहे हैं रहे थे। लेकिन पंजाब सरकार द्वारा इसे बंद करवाया गया है जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि लोगों में भाजपा सरकार की बढ़ती लोकप्रियता पंजाब सरकार द्वारा बर्दाश्त नहीं हो रही। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि वह केन्द्र सरकार की लोक भलाई योजनाओं को घर-घर तक पहुंचने में दिन रात्रि कार्य करेंगे।इस अवसर पर अमोलक हुंदल, अमरजीत गोल्डी, कमलजीत सिंह, शिव पाल, रविंदर पप्पू, अनिल शर्मा,विजय ठाकुर, मनोज के अतिरिक्त बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।








