मुकेरियां / दसूहा (चौधरी)
पठानकोट के तारागढ़ से भोगपुर क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे नौजवान
: मुकेरियां -गुरदासपुर रोड़ नजदीक पड़ते गांव पूरिका मोड़ के सामने आज सुबह करीब 9 बजे के करीब एक ऑल्टो कार अज्ञात वाहन को बचाने के चक्र में अचानक अनियंत्रण होकर पेड़ से टकरा गई। जिस कारण कार में सावर पांच लोगों में से नौजवान की मौत हो गई और 4 अन्य नौजवान जख्मी हो गए। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल में भर्ती शरन कुमार ने बताया कि आल्टो कार (पीबी 22 वी 0236 ) में सवार होकर सभी नौजवान पठानकोट के नजदीक पड़ते तारागढ़ से क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए मुकेरियां की और आ रहे थे। जब यह नौजवान मुकेरियां के गांव पूरिका नजदीक पहुंचे तो उनकी कार पेड़ से टकार गई। हादसा इतना भयानक था के कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी नौजवानों को कार से बाहर निकला और मुकेरियां के सरकारी अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां 2 नौजवानों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत अमृतसर रेफर कर दिया गया। मृतक नौजवान की पहचान मंजीत कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी रतनगढ़ पठानकोट के रूप में हुई है। इस हादसे में घायलों की पहचान शरण कुमार पुत्र सुरजीत कुमार गांव पनियार दीनानगर,भीमा पुत्र सुरिंदर पाल रत्तनगढ़,जानू सैनी पुत्र सुमेश कुमार वासी तारागढ़,निखिल पुत्र अश्वनी कुमार गांव फूलपुर तारागढ़ के तौर पर हुई है वही पुलिस कार को कब्ज़े में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी है।
हादसे दौरान पेड़ से टकराई कार और हादसे में घायल युवक








