Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सेवा केंद्रों में सबसे कम पेंडेंसी के साथ पंजाब में पहले स्थान पर जिला होशियारपुर

सेवा केंद्रों में सबसे कम पेंडेंसी के साथ पंजाब में पहले स्थान पर जिला होशियारपुर

होशियारपुर, 29 जनवरी (ब्यूरो) 

: सेवा केंद्रों में नागरिक सेवाओं के त्वरित निपटारे के चलते जिला होशियारपुर पंजाब भर में प्रथम स्थान पर रहा है। जिले में सेवा केंद्रों की पेंडेंसी मात्र 0.05 प्रतिशत रही है, जो कि पूरे राज्य में सबसे कम है। इस उपलब्धि पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि पिछले एक वर्ष में जिले के सेवा केंद्रों में कुल 3,09,333 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3,04,282 आवेदनों का निपटारा किया जा चुका है। यह सफलता जिला प्रशासन की सतत प्रयासों का परिणाम है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इसके अतिरिक्त, जिले में सेंड बैक मामलों की दर मात्र 0.49 प्रतिशत रही, जो इसे पूरे पंजाब में सबसे अग्रणी स्थान पर रखती है। डिप्टी कमिश्नर ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी इसी रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

जिला आईटी मैनेजर करमजीत सिंह ने जानकारी दी कि होशियारपुर जिले में 28 सेवा केंद्रों के माध्यम से विभिन्न विभागों की करीब 440 सेवाएं नागरिकों को प्रदान की जा रही हैं। सरकार समय-समय पर नई सेवाओं को भी जोड़ रही है ताकि आम नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स होशियारपुर , एसडीएम कार्यालय मुकेरियां,गढ़शंकर,तहसील कॉम्प्लेक्स दसूहा और टांडा स्थित सेवा केंद्र रविवार को भी खुले रहते हैं। इसके अलावा, नागरिक घर बैठे 1076 नंबर पर कॉल करके भी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं