गढदीवाला 18 अक्तूबर (चौधरी)
: कंडी क्षेत्र के गांव भंबोवाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव मन्हास को लगातार पांचवीं बारगांव का सरपंच बनाकर ग्रामीणों ने जिले भर में इतिहास रचा है। आज ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गांव के सीनियर आगू ठाकुर शमशेर सिंह द्वारा समूह पंचायत सरपंच संजीव मन्हास, पंच नगिंदर सिंह, पंच कुलदीप सिंह, पंच धर्मवीर सिंह, पंच परवीन कुमारी एवं पंच ममता कुमारी को पंच चुने जाने पर सम्मानित किया गया. . इस मौके पर संजीव मन्हास ने गांव वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव निवासियों ने जो लंबे समय से उन पर जो भरोसा जताया है उसके लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे और पूरी लगन से गांव व क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। मन्हास ने कहा कि 2003 से गांव वालों ने लगातार हमारे परिवार को गांव की सेवा करने का मौका दिया है.। संजीव मन्हास की बात करें तो वह कंडी इलाके के एक सरगर्म नौजवान नेता है। वह हमेशा कंडी इलाके की समस्याओं को उठाते रहे है वह अपने कॉलेज के दिनों से ही भाजपा में सरगर्म रहे हैं । मन्हास ने भाजपा संगठन में भी विभिन्न पदों और जिम्मेदारियों पर काम करते हुए पार्टी का झंडा हमेशा बुलंद रखा है। वह पार्टी के एक समर्पित कार्यक्रता है। किसानी आंदोलन के समय पार्टी की गतिविधियों में निरंतर काम करने पर उनके ऊपर कई बार जान लेवा हमले किए गए पर वह कभी घबराए नहीं हमेशा पार्टी की बात करते रहे।उन्होंने बीजेपी की पहली इकाई के बूथ अध्यक्ष बनकर राजनीति में कदम रखा. वह युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने, भाजपा मंडल अध्यक्ष बने, जिला अध्यक्ष बने, पांच बार सरपंच का चुनाव , मेंबर ब्लाक समिति,एक जिला परिषद व सहकारी कृषि सोसायटी में भी चुनाव लड़ के इलाके की सेवा की और वर्तमान में प्रदेश भाजपा के सदस्य और जिला जालंधर ग्रामीण के प्रभारी हैं। इस मौके पर गांव के वरिष्ठ सदस्य ठाकुर शमशेर सिंह ने सरोपे डाल कर समूह पंचायत को सम्मानित किया। इस अवसर पर ठाकुर मंगत राम सरपंच डोलवाहा ,ठाकुर अश्वनी कुमार, जय चंद, जसवीर सिंह हैप्पी,ठाकुर कुलदीप सिंह, राज कुमार, विजय कुमार पप्पू, सुरजीत सिंह, ओंकार सिंह, कैप्टन गुरपाल सिंह, लंबरदार रणजीत सिंह, पूर्व सरपंच मस्सो देवी जसवीर सिंह हैप्पी, विंदर सिंह, धनवीर सिंह पप्पू, परमिंदर सिंह बिलू, पुर्व सरपंच बलबीर सिंह, ठाकुर गुरदयाल सिंह,संदीप सिंह जोतू, गोविन्द सिंह,ज्ञान चंद, टीनू, पंकज आदी बड़ी संख्या में गांव निवासी उपस्थित थे।








